Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जापानी दूतावास की प्रथम सचिव संग झारखंड की राजनीति, चुनाव और सरकार गठन पर की विशद चर्चा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जापानी दूतावास की प्रथम सचिव संग झारखंड की राजनीति, चुनाव और सरकार गठन पर की विशद चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जापानी दूतावास की प्रथम सचिव संग झारखंड की राजनीति, चुनाव और सरकार गठन पर की विशद चर्चा

    *भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया, सोनारी गुरुद्वारे में शीश नवाया*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी श्री सरयू राय शुक्रवार को व्यस्त रहे. कई लोग उनसे मिलने बिष्टुपुर स्थित कार्य़ालय/निवास पर आए और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की.

    श्री सरयू राय ने सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें प्रणाम किया और उनके योगदान को स्मरण किया. उन्होंने सोनारी के पंचवटी नगर में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वह सोनारी स्थित गुरुद्वारा गये, जहां गुरु नानक देव जी महाराज की 555वीं जयंती (प्रकाश पर्व) कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने गुरु नानक देव जी महाराज के गुरुद्वारे में शीश नवाया और लोगों को उनके जीवन से शिक्षा लेने की सीख दी.

    इसके उपरांत श्री राय श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन गये. वहां उन्होंने ईश्वर को प्रणाम किया और अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं.
    दोपहर में श्री राय को सूचना मिली कि ईचागढ़ से विधायक रहे और संप्रति निर्दलीय चुनाव लड़ रहे श्री अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की माताजी का निधन हो गया है. श्री राय अरविंद सिंह के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया.

    श्री राय से मिलने आज जापानी दूतावास में कार्यरत प्रथम सचिव त्सुबाकीमोतो और जापानी दूतावास में ही कार्यरत राजनीतिक प्रभाग की वरीय सहयोगी कृष्णा मनीष चौधरी ने मुलाकात की. जापानी दूतावास के इन दोनों कर्मचारियों संग श्री राय ने वर्तमान विधानसभा चुनाव पर चर्चा की. इन तीनों के बीच झारखंड की राजनीतिक दशा और दिशा पर भी चर्चा हुई. इन लोगों ने 23 नवंबर के बाद गठित होने वाली सरकार के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. इन तमाम मौकों पर श्री राय के साथ पप्पू सूर्यवंशी, निखार, तन्मय आदि मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुमारघाट-अगरतला रेलखंड पर फर्जी तरीके से कर रहे थे टिकट की जांच, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
    Next Article धरती आबा की जयंती पर बिरसानगर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, सनातन उत्सव समिति ने किया माल्यार्पण

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.