Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा पहुंचे बेरमो, भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र पांडेय के समर्थन में की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा पहुंचे बेरमो, भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र पांडेय के समर्थन में की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा पहुंचे बेरमो, भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र पांडेय के समर्थन में की बैठक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा संगठन के निर्देशानुसार शुक्रवार को बोकारो जिले के बेरमो विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। प्रथम चरण में जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट पर चुनाव संपन्न होने के बाद, वे प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार पांडेय के समर्थन में चुनावी अभियान को गति देने बेरमो गए हैं।

    सुधांशु ओझा ने जरीडीह मंडल में मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और रणनीतियों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान को पूरी ताकत से चलाएं और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की एकजुटता और जनता के समर्थन से भाजपा बेरमो विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

    इसके अलावा, सुधांशु ओझा ने 16 नवंबर को जरीडीह मंडल के हाई स्कूल मैदान में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक चर्चाएं की।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महामंत्री विक्रम गोस्वामी सहित कई अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की और अभियान को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह थाना अंतर्गत छोलगोड़ा निवासी 40 वर्षीय अभिषेक हेंब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से अभिषेक को टीएमएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया
    Next Article कुमारघाट-अगरतला रेलखंड पर फर्जी तरीके से कर रहे थे टिकट की जांच, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.