Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक के 15 बागी विधायकों ने ज्वाइन की BJP, पार्टी दे सकती है उपचुनाव का टिकट
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कर्नाटक के 15 बागी विधायकों ने ज्वाइन की BJP, पार्टी दे सकती है उपचुनाव का टिकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंगलूरू: कर्नाटक के 15 बागी विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. कर्नाटक पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान इन्हें भाजपा की सदस्यता दी गई. इस दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद रहे.सुप्रीम कोर्ट से चुनाव लड़ने को लेकर मिली क्लीन चिट के बाद कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन की है. बता दें कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के 17 विधायकों की अयोग्यता के मामले पर फैसला सुनाया था. सुप्रीम कोर्ट ने सभी विधायकों के उपचुनाव लड़ने और मंत्री बनने का रास्ता साफ कर दिया.माना जा रहा है कि 5 दिसंबर को 15 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा इन पूर्व विधायकों को फिर से टिकट दे सकती है. दो सीटों (मस्की और राजराजेश्वरी विधानसभा) पर चुनाव इसलिए नहीं हो रहे हैं क्योंकि इनसे संबंधित याचिकाएं कर्नाटक हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं.बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शीर्ष कोर्ट द्वारा बागी विधायकों को उपचुनाव लड़ने की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया. येदियुरप्पा ने भरोसा जताया कि भाजपा पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में सभी 15 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा, शीर्ष कोर्ट का फैसला पूर्व स्पीकर और सिद्धरमैया की साजिश के खिलाफ आया है.इस फैसले पर अयोग्य घोषित बागी विधायकों ने भी खुशी जताई. जेडीएस से विधायक एएच विश्वनाथ ने कहा, यह फैसला हमारे लिए बहुत जरूरी है. हम इसका स्वागत करते हैं. इनके अलावा अन्य विधायकों ने भी इस फैसले पर खुशी जताई है.

    कर्नाटक विधानसभा की मौजूदा स्थिति

    कुल सीट-224
    खाली सीट-17

    वर्तमान में विधानसभा में कुल विधायक- 207

    वर्तमान में बहुमत- 104

    भाजपा+ -106

    कांग्रेस-66

    जेडीएस-34

    अन्य-1

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस के साथ भारत के संबंध और मजबूत, विक्ट्री डे पर खास मेहमान होंगे पीएम मोदी
    Next Article आधार का गलत नंबर देने पर अब देना होगा जुर्माना

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.