Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्नी की जीत के लिए मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
    Headlines

    पत्नी की जीत के लिए मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

    Aman KumarBy Aman KumarOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    डुमरिया

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा अपनी पत्नी मीरा मुंडा को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा डुमरिया पहुंचे। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं संग बैठक कर मीरा मुंडा को जीत दिलाने के लिए रणनीति बनायी। अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र से विकास के लिए मिले फंड में हिस्सेदारी करने पर राज्य सरकार का ध्यान है। राज्य में घूसखोरी चरम पर है। मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार नहीं दिया जा रहा है।
    आदिवासी को प्रलोभन नहीं अधिकार चाहिए। राज्य में वसूली का कार्य जोरशोर से चल रहा है। अबुआ आवास योजना में भी कमीशन देना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वसूली और घूसखोरी को राज्य से समाप्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ लग जायें। भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है। भाजपा ही राज्य में व्यवस्था को सुधारने की क्षमता रखती है।
    इससे पहले डुमरिया पहुंचने पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. मौके पर पोटका प्रभारी अमित सिंह, प्रवासी विशेश्वर टुडू, विस्तारक विभुति नारायण, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव,बसंत मदिना, मंडल अध्यक्ष किशोर गिरी, दिलीप पंडा, रमाकांत पानी, बेहुला नायक, सुशील बारिक, टुकाई मरांडी, संजीत महापात्र, सुनील कुमार,पार्षद पार्बती मुंडा, साव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता जदयू में शामिल
    Next Article विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने एक साथ थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन।

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    June 27, 2026

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    June 27, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.