Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड: चंपई सोरेन ने 2.87 लाख नौकरियां और पांच लाख लोगों को स्वरोजगार देने का वादा किया
    Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड: चंपई सोरेन ने 2.87 लाख नौकरियां और पांच लाख लोगों को स्वरोजगार देने का वादा किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड: चंपई सोरेन ने 2.87 लाख नौकरियां और पांच लाख लोगों को स्वरोजगार देने का वादा किया

    रांची:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने युवाओं को लिखे एक खुले पत्र में वादा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता में आई तो 2.87 लाख नौकरियां दी जाएंगी और इसके अलावा पांच लाख लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

     

     

    सोरेन ने इस बात को रेखांकित किया कि भविष्य युवा शक्ति के कंधों पर टिका है और वे निश्चित ही वे मात्र 24 साल पुराने झारखंड राज्य से सपने, उम्मीदें और आकांक्षाएं रख रहे होंगे।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेताओं से मिले ‘अपमान’ और ‘बेइज्जती’ का हवाला देकर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सोरेन ने कहा, ‘‘भाजपा के सत्ता में आते ही 2.87 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही पांच लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जिन लोगों को पूर्व में रोजगार के अवसर नहीं मिल सके वे लोग भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।’’

     

     

    उन्होंने बुधवार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आप में से कई लोग पहली बार मतदान करेंगे। उन युवा मित्रों से विशेष अनुरोध है कि झारखंड में भाजपा को वोट देकर आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत कर सकते हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘आप में से कई लोग अपने परिवार, समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्थाओं के कारण विवश हैं। हमने आपकी समस्याओं और मुद्दों को करीब से देखा और समझा है।’’

    सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके पांच महीने के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

    सोरेन ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह एक कैलेंडर तैयार करेगी और सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शिता के साथ पूरा करेगी।

     

     

    चंपई सोरेन ने दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनके पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन ने धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

    हेमंत सोरेन को 28 जून को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया था। तीन जुलाई को उन्हें झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया था।

    झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी
    Next Article चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में झारखंड पिछड़ी मोर्चा ने चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.