Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा शासित राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं :डा. अजय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा शासित राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं :डा. अजय

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा शासित राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं :डा. अजय

    अज्ञात अपराधियों ने की एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की गोली मार कर हत्या
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र में एनसीपी नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आम आदमी तो छोड़िए पूर्व मंत्री तक सुरक्षित नहीं है. बड़ी बड़ी बातें करना आसान है लेकिन लोगों को सुरक्षा प्रदान करना बहुत कठिन काम है.

     

    डा. अजय ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. उनकी हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है यह सामने आना जरुरी है. सहृदय मिलनसार एवं हमेशा लोगों के बीच रहने वाले जनप्रिय नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है.

     

    उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मैंगलोर में एक कार्यक्रम में बाबा सिद्दिकी से मुलाकात हुई थी लेकिन बातचीत के दौरान बाबा ने ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया था जिससे यह लगे की उनकी हत्या भी हो सकती है. महाराष्ट्र में अभी विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में बाबा सिद्दिकी की हत्या से राज्य में आतंक एवं डर का माहौल है. भाजपा राज्य में डर का माहौल पैदा करना चाहती है ताकि अन्य लोग इससे भयभीत हो विधानसभा चुनाव से दुरी बना लें. यह एक सोची समझी साजिश भी हो सकती है. भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहानवमी पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भालूबासा शीतला माता मंदिर में सपरिवार पूरे विधि-विधान से किया शक्तिस्वरूपा 251 कन्याओं का पूजन, कन्याओं के पांव पखार कर की देवी शक्ति की आराधना
    Next Article एसएसपी कौशल किशोर और एसपी सिटी कुमार शुभाशीष अपने पूरे टीम के साथ सोनारी शांति समिति के शिविर मे हुए उपस्थित

    Related Posts

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    June 13, 2026

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    June 13, 2026

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

    कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर

    जमशेदपुर में चापड़ का आतंक: बढ़ती हिंसा पर चिंता

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.