Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रन फॉर सद्भावना में एकता और सद्भावना का संदेश देने हजारों बच्चों ने लगाई दौड़
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    रन फॉर सद्भावना में एकता और सद्भावना का संदेश देने हजारों बच्चों ने लगाई दौड़

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रन फॉर सद्भावना में एकता और सद्भावना का संदेश देने हजारों बच्चों ने लगाई दौड़

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा
    जमशेदपुरः गांधी जयंती के मौके पर आयोजित दौड़ के सबसे बड़े आयोजन रन फॉर सद्भावना में आज शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस सद्भावना दौड़ में शहर के लगभग सभी स्कूलों के 15 हजार से ज्यादा बच्चों ने शामिल होकर एकता और सद्भावना का संदेश दिया। दोड़ की शुरुआत साकची गोलचक्कर से हुई। धालभूम एसडीओ शताब्दि मजूमदार ने रन फॉर सद्भावना को फ्लैग ऑफ किया।

    यह सद्भावना लोहनगरी जमशेदपुर में फैली है ठीक वैसे ही यह पूरे भारतवर्ष में अपनी जलवा को बिखेरे: विकास सिंह

     

    कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विकास सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की सद्भावना की शुरुआत 2011 से हुई है और शुरू से ही मैंने देखा की हमारी कमेटी बनी है और काफी अच्छे लोग यह कमेटी से जुड़े एवं इसका परिणाम भी बेहतर मिला। लोगों के बीच अत्यंत उमंग और उत्साह रहता है। कोरोना काल के दौरान यह संस्था के कुछ साथियों का देहांत हो जाने के कारण यह कार्यक्रम को रोक दिया गया था। लेकिन शहरवासीयों की आग्रह पर यह कार्यक्रम की शुरुआत दोबारा से की गई। मेरी यही कामना है कि जिस तरह से यह सद्भावना लोहनगरी जमशेदपुर में फैली है ठीक वैसे ही यह पूरे भारतवर्ष में अपनी जलवा को बिखेरे क्योंकि हम लोग भारत देश में रहते हैं और यह देश में विभिन्न जातियों के लोग रह रहे हैं। जिस तरीके से आज के समय में और सामाजिक तत्वों द्वारा नफरत फैलाई जाती है वहीं हमारे द्वारा इसी नफरत के बाजार में खुशियां बिखेरने का काम किया जा रहा है। दौड़ में करीब 15000 प्रतिभागी हिस्सा लिए हैं।

     

    एकता और सद्भावना का दिया संदेश
    रन फॉर सद्भावना में शामिल स्कूली बच्चे, शिक्षक और अभिभावकों के साथ ही अन्य लोग साकची गोलचक्कर से जुबली पार्क होते हुए दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) पहुंचे। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सद्भावना टी शर्ट भी दी गई। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को एकता और सद्भावना का संदेश देना है।

    सेना के जवानों को किया गया सम्मानित
    दौड़ के समापन के बाद मोदी पार्क के पास समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान चांडिल हादसा के दौरान सर्च ऑपरेशन चलाने वाले सेना के जवानों को सम्मानित किया गया। मौके पर एक्स आर्मी सुशील कुमार सिंह, राजीव सिंह एवं 12 सदस्यीय टीम को सम्मानित किया गया। मौके पर रन फॉर सद्भावना की संरक्षक उर्मिला सिंह भी उपस्थित थीं।

    21 बच्चे हुए पुरस्कृत

     

    बच्चों को सम्मानित करते राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह
    मौके पर प्रतिभागियों द्वारा डाली गई पर्ची की लॉची के आधार पर 21 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस संबंध में धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके द्वारा दिए गए ई मेल आई डी पर सर्टिफिकेट भेज दिया जाएगा।

    एनसीसी कैडेट्स ने किया सहयोग
    आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेवारी रन फॉर सद्भावना के वॉवंटियर्स ने संभाल रखी थी। इसमें एनसीसी का भी पूरा सहयोग मिला। एनसीसी कमांडेंट मोहन आहूजा की पहल पर 225 एनसीसी कैडेट्स ने रन फॉर सद्भावना टीम के साथ वॉलंटिर का काम किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र कुमार ने किया।

    *सरायकेला खरसावां लोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैनी* ने सभी प्रतिभागियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया एवं खेल जगत के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सलाह दी। श्री सिंह ने यह भी कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का काफी अहम हिस्सा है, खेल मनुष्य को शारीरिक एवं मानसिक रूप से काफी मजबूत रखता है। विद्यार्थी को अपने पढ़ाई के साथ-साथ खेल के मैदान में भी आगे बढ़ाने की सोच रखनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह रश्मि सिंह एवं संस्था के अन्य लोग उपस्थित थे।

    ये रहे मौजूद
    इस मौके पर डीएसपी संजय कुमार सिंह, रन फॉर सद्भावना के चेयरमैन विकास सिंह, अध्यक्ष रश्मि सिंह, महासचिव उदित अग्रवाल, मुख्य संयोजक धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। आयोजन में ऑल इंडिया होप लाइन के सचिव मो. सदान हुसैन, यंग इंडियंस, रेड क्रॉस, कोशिश एक मुस्कान लाने की, अनिमा दास चैरिटेबल ट्रस्ट, स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन, केके एजुकेशन एंड फाउंडेशन ट्रस्ट, सुग्गा सहित अन्य संस्थाओं का भी सहयोग मिला।

    रन फॉर सद्भावना में एकता और सद्भावना का संदेश देने हजारों बच्चों ने लगाई दौड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चुनाव की घोषणा
    Next Article केबुल बॉयज क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने राष्ट्र संवाद से बातचीत के दौरान किन किन नेताओं को लिया निशाने पर ——-

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.