Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय को विकास के मुख्य धारा से जोड़ना आवश्यक …. डॉ नबी अख्तर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय को विकास के मुख्य धारा से जोड़ना आवश्यक …. डॉ नबी अख्तर

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय को विकास के मुख्य धारा से जोड़ना आवश्यक …. डॉ नबी अख्तर

    अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज को संगठित होने से ही हक़ अधिकार हासिल मुमकिन …. नाजिर हुसैन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव डॉक्टर नबी अख्तर ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाएं धरातल पर उतारने की जरुरत है। देश के अल्पसंख्यक मुसलमान सामाजिक , शैक्षणिक और आर्थिक रूप से काफी कमजोर है । स्वास्थ्य के मामले में भी स्थिति बहुत ज्यादा कमजोर है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के लिए बहुत तरह की योजनाओं का बजट तैयार होता है पर उसे धरातल में उतारने के लिए अमली जामा नहीं पहनाया जाता है । बजट के रूप में दिया गया रूपए सरकार के पास फिर वापस लौट जाता है। आजादी के बाद काफी वक्त गुजरने के बाद अब सरकार को अल्पसंख्यक मुसलमान के विकास के लिए पंचवर्षीय योजना बनानी चाहिए ताकि इस समाज का सर्वांगीण विकास हो।

    मोमिन कांफ्रेंस के जामताड़ा जिला कार्यकारी अध्यक्ष नाजीर हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज को अपना हक और अधिकार लेने के लिए संगठित होने की जरूरत है । जब तक मुस्लिम समाज टुकड़ों और मशलक में बंटे रहेंगे तब तक अपना संवैधानिक हक अधिकार हासिल नहीं कर सकेंगे । उन्होंने कहा कि गांव , पंचायत , प्रखंड और जिला स्तर पर मुस्लिम समाज की मोमिन कांफ्रेंस कमिटी काफी मजबूत होनी चाहिए ताकि वह अपने मांगों को सरकार के पास मजबूती से रख सकें । उन्होंने बहुत जल्द सभी स्तर के कमेटियों को गठित करने की बात कही । देश में अमन ,शांति , भाईचारा कायम करना मोमिन कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में मोमिन कॉन्फ्रेंस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । हमलोगों को मोमिन कॉन्फ्रेंस संगठन से लगाव रखने की जरूरत है।‌

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में सरकार द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में पछवाड़ा नार्थ कोल माइन से कुरुवा जीसीटी तक कोल ट्रांसपोर्टेशन को लेकर बैठक की गयी
    Next Article भारतीय कामगार श्रमिक संघ (BKSS) के अध्यक्ष श्री सूर्य सिंह बसेरा की अध्यक्षता में बैठक

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.