Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ अनिल चौबे की कलम से लिखी सियार और ऊंट की रीमिक्स कहानी
    मेहमान का पन्ना

    डॉ अनिल चौबे की कलम से लिखी सियार और ऊंट की रीमिक्स कहानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डॉ अनिल चौबे की कलम से लिखी सियार और ऊंट की रीमिक्स कहानी

    एक गहरी नदी के किनारे धीरे-धीरे उजड़ रहे जंगल में एक सियार और ऊंट रहते थे। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी।ऊँट के फ़ेसबुक पर कई मिलियन फ़ालोवर्स थे। कोई यह भी नहीं जानता था कि यह किस करवट बैठेगा।सियार भी सोशल मीडिया पर सक्रिय था।लेकिन अपनी आदत के मुताबिक़ बिना मतलब हुँआ-हुँआ बहुत करता था।आगे की कहानी आप भी जानते हैं कि-एक दिन सियार ने ऊंट से कहा कि नदी पार गन्नों का खेत है, चलो आज रात वहां गन्ने खाने चलते हैं ! चूँकि मैंने तुम्हें गन्ने के खेत के बारे में बताया है और मुझे तैरना नहीं आता इसलिए तुम मुझे अपनी पीठ पर बैठाकर नदी पार करवा देना। हम अंधेरे में ही चुपचाप गन्ने खाकर वापस आ जायेंगे, खेत का मालिक नहीं जागेगा।

     

    दोनों नदी पारकर खेत में गये और पेटभर कर गन्ने खाये। आगे की कथा में कुछ रीमिक्स इस प्रकार है कि वापिस चलते समय सियार अचानक गर्दन ऊपर उठाकर ‘‘हुआं-हुआं’’ करने लगा। ऊंट ने उसे रोका, कि ऐसा मत करो, खेत का मालिक जाग जायेगा और हमें मारेगा। सियार ने कहा कि खाना खाने के बाद अगर वह ‘‘हुआं-हुआ’’ करता हुआ एक रील बनाकर जबतक फ़ेसबुक पर पोस्ट न डाल दे तबतक तो खाना ही नहीं पचता,और वह फ़ेसबुक के लिए ‘‘हुंआ-हुंआ’’ करने लगा। खेत का मालिक भी फ़ेसबुक चला रहा था।सियार की हुँआ हुँआ वाली पोस्ट से जाग गया । खेत के मालिक को डंडा लेकर दौड़ता देख कर सियार गन्नों के बीच कहीं ऑफ़ लाइन हो गया और ऊंट को ऑन लाइन खूब मार पड़ी।

     

    फिर नदी पार करते समय सियार ऊंट की पीठ पर बैठ गया। नदी के बीच में पहुंचकर ऊंट डुबकियां लेने लगा। सियार चिल्लाया अरे ऊंट भाई, यह क्या कर रहे हो, मैं डूब जाउंगा। ऊंट ने कहा कि खाना खाने के बाद जब तक मैं पानी में डुबकी नहीं लगा लेता मेरा भोजन नहीं पचता,और हाँ जानवर बिरादरी में सोशल मीडिया पर आज भी मेरा ही क़ब्ज़ा है पोस्ट तो मेरी भी वायरल होनी चाहिए।ऐसा कहते हुए ऊंट ने एक गहरी डुबकी लगाई और सियार डूब कर मर गया।

     

    नोट-
    1. इस कहानी से शिक्षा मिलती है कि गन्ना चूसने में यदि आप भी शामिल हैं तो फ़ेसबुक पर ‘‘हुंआ-हुंआ नहीं करना चाहिए।’’।

    2. ऊँट की पीठ पर सवार ,अपने आप को अत्यधिक समझदार न समझें। ऊँट को ख़ुद नहीं पता कि वह किस करवट बैठेगा।

    साभार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव पदस्थापित अपर उपायुक्त के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी/ कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article सूडान गृहयुद्ध: लाचार माँएं कह रहीं- मेरे साथ जो करना है करो, बेटियों पर रहम करो

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    June 22, 2026

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.