Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गयी है: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा
    Headlines राजनीति

    कांग्रेस शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गयी है: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गयी है: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा

    भुवनेश्वर:  केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को विपक्षी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उसे ‘शहरी नक्सलियों का प्रवक्ता’ बताया।

    नड्डा ने ओडिशा में भाजपा के सदस्यता अभियान के मौके पर एक बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

    उन्होंने बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा , ‘‘कांग्रेस शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गयी है और वह देश में विभाजनकारी शक्तियों को बढ़ावा दे रही है।’’

     

     

    राज्य में ये बुद्धिजीवी भाजपा में शामिल हो गये हैं।

    उन्होंने अनुच्छेद 370 पर और तीन तलाक प्रथा के समापन पर भी कांग्रेस के रूख की निंदा की।

    दोनों दलों की तुलना करते हुए नड्डा ने कहा कि जहां कांग्रेस अकेले-अकेले काम करती है, वहीं भाजपा सबके साथ मिलकर काम करती है।

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’

    उन्होंने दावा किया कि भाजपा एक सच्ची राष्ट्रवादी पार्टी है जो लोकतांत्रिक ढंग से काम करती है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं और अधिकतम जनाधार वाला एक वैचारिक दल है ।’’

     

     

     

    नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी की संरचना नेताओं को जमीनी स्तर से उठकर ऊपर तक पहुंचने देती है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा में कोई नेता विशेषाधिकार से पैदा नहीं होता है, बल्कि यह एक पार्टी का कार्यकर्ता होता है जो अपने समर्पण के बल पर ऊपर उठता है।’’

    भाजपा के सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और सामान्य कार्यकर्ता तक, सभी को जरूरी पुन: पंजीकरण कराना होता है। दो सितंबर को प्रधानमंत्री पार्टी के पहले सदस्य बने, उसके बाद मैं, अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बने। आज इस अभियान में हमारी सदस्यता छह करोड़ को पार कर गई है।’’

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचने पर नड्डा का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री मोहन माझी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, एवं अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरएसएस ‘चूहा’ नहीं, बल्कि ‘हिंदू शेर’ है: भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री पर पलटवार किया
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने ‘व्यवस्थित रूप से’ रोजगार व्यवस्था को खत्म किया : हरियाणा रैली में राहुल गांधी

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.