Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनर्गल प्रलाप ना करें, पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड साझा करें सरयू राय : डा. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अनर्गल प्रलाप ना करें, पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड साझा करें सरयू राय : डा. अजय कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनर्गल प्रलाप ना करें, पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड साझा करें सरयू राय : डा. अजय कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने सरयू राय पर हमला करते हुए कहा दूसरों पर दोषारोपण व अनर्गल प्रलाप ना कर सरयू राय अपने पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जमशेदपुर पूर्वी की जनता के सामने प्रस्तुत करें. मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर अजय कुमार ने कहा कि सरयू राय मेरे द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब नहीं देकर अनर्गल बात कर रहें हैं. दूसरों पर दोषारोपण करके आप अपने जिम्मेवारियों से बच नहीं सकते. जनप्रतिनिधि एवं विधायक के तौर पर सरयू राय ने अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन नहीं किया, यही हकिकत है.

    रघुवर मार्केट का हाईमास्क लाइट का कनेक्शन नहीं हो पाया

    डा. अजय कुमार ने कहा कि सर्वविदित है कि सरयू राय को रघुवर दास के नाम से एलर्जी है. लेकिन गोलमुरी स्थित रघुवर मार्केट के दुकानदारों ने क्या गुनाह किया है. पांच वर्षों में एक बार भी सरयू राय ने उनकी सुध नहीं ली. मार्केट में जेएनएसी द्वारा लगाया गया हाईमास्क लाइट का बिजली का कनेक्शन पांच वर्षों में नहीं करा पाए सरयू राय. रघुवर मार्केट में बिजली का कनेक्शन नहीं होने एवं रात में अंधेरे के कारण ग्राहक उस मार्केट में नहीं जाते हैं. जिसके कारण दुकानदारों को मजबूरी में फुटपाथ पर दुकान लगाना पड़ रहा है.

    भालुबासा में बनी दुकानों का एलाटमेंट नहीं करा पाए

    अजय कुमार ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में सरयू राय की सक्रियता का आलम यह है कि पांच वर्षों में भालुबासा में जेएनएसी द्वारा बनाई गई दुकानों का एलामेंट नहीं करा पाए. यदि सरयू राय सक्रिय होते उनकी इच्छाशक्ति होती तो अब तक इन दुकानों का एलामेंट हो गया होता. सरयू राय पत्राचार कर अखबारों में सुर्खियां तो बटोरते रहे है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से डॉ. अजय कुमार को टिकट देने की मांग
    Next Article इनडोर स्टेडियम दुमका में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता देवी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.