राज्यपाल ने कहा आज दिनकर जी के गांव सिमरिया में आकर मै अपने आप को धन्य हो गया हूं।
चन्दन प्रसाद शर्मा राष्ट्र संवाद ब्यूरो
बेगूसराय :राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर केवल राष्ट्र कवि नहीं ,विश्व कवि के रूप में अब जाना जाना चाहिए।लेखन करना काव्य करना भविष्य के बारे में संभावना व्यक्त करना, यह कोई साधारण व्यक्ति नहीं कर सकते हैं।इनको कुछ देवी शक्ति रही होगी उक्त बातें मंगलवार को आदर्श ग्राम सिमरिया दिनकर उच्च विद्यालय के प्रांगण में दिनकर जी के 116 वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहीं।इसके पूर्व राज्यपाल व बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार सांसद सांसद गिरिराज सिंह ,राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा समेत कई अन्य लोगों ने दिनकर जी के तैल्य चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राजपाल ने कहा दिनकर जी ने जितनी कविताएं लिखी है।उसमें ज्यादा गद्य लेखन लिखा उनकी कविताओं में समाज को सुधारने के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम दिखता है लेकिन राज्यपाल ने कहा आज दिनकर जी के गांव सिमरिया में आकर मै अपने आप को धन्य हो गया हूं।उन्होंने मंच से जिला अधिकारी तुषार सिंगला से कहा आप एक योजना बनाकर सिमरिया गांव को एक मॉडल ग्राम के रूप में इसे विकसित करें। जिससे कि दिनकर जी का काव्य घर-घर में दिखे।उन्होंने साफ शब्दों में कहा राष्ट्र भक्ति से बढ़कर कुछ नहीं होता है। ऐसा ही दिनकर जी का विचारधारा था।जिले के सांसद द्वारा इस जिला को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित कराने को जो हमको कहा गया, जिलाधिकारी तुरंत बाढ़ प्रभावित इलाके का पेपर तैयार करके पटना भेजें। स्वयं मै सीएम नीतीश कुमार से इस संबंध में बातें कर उचित कार्रवाई के लिए उनसे अनुरोध करूंगा।बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी भारत की आजादी के 39 वर्ष पहले इसी सिमरिया गांव में जन्म लिए थे। देश में जब कांग्रेस की सरकार आजादी के बाद आई थी, तो उन्होंने अपनी कविता लिखकर कहा था कि कुर्सी खाली करो कि जनता आती है। केंद्रीय मंत्री सह जिले के सांसद गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन से पहले राज्यपाल व बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार का मंच से स्वागत करते हुए कहा कि दिनकर जी की कविता न केवल राष्ट्र सशक्त भारत बनाने का संदेश देता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी संदेश देता है। दिनकर कवि थे,कि ऋषि थे ,या भविष्य के वक्ता थे ।दिनकर जी एक हाथ में कमल तो दूसरे हाथ में धर्म दीप्त आज उन्हीं से प्रेरणा को लेकर इस देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी एक हाथ में कमल तो दूसरे हाथ में धर्म दिव्या है। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, मेयर पिंकी देवी ,लोजपा की प्रदेश नेत्री इंदिरा देवी, भाजपा नेत्री आभा सिंह, विभा सिह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,शंभू सिंह, कैलाश सिंह ,अमित कुमार देव, भाजपा नेता मृत्युंजय कुमार वीरेश, शुभम कुमार ,सुमित सन्नी, लोहिया नगर आर्यभट्ट कोचिंग संस्थान के निदेशक प्रो0 अशोक कुमार सिंह अमर ,विश्व रंजन सिंह, राजू, विकास, साहित्यकार अशांत भोला, दिनकर स्मृति विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, रामनाथ सिंह, कृष्णानंद कुमार पिंकू ,विद्यालय के प्रभारी कुलदीप सिंह यादव, शिक्षक भुवनेश्वर दास, सुनील कुमार यादव के अलावे विद्यालय की छात्रा नैंनसी कुमारी, खुशी ,पायल, निशिता, साक्षिका, श्रेया, शिक्षिका अंशु प्रिया, तथा ग्रामीण संजीव फिरोज ,प्रवीण प्रियदर्शी, विनोद बिहारी, मनीष कुमार सहित सैकड़ो अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्यपाल से इस जिले को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित कराने के लिए सीएम से अनुरोध करने के लिए कहा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्यपाल से इस जिले को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित कराने के लिए सीएम से अनुरोध करने के लिए कहा।इस कार्यक्रम मैं राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया के द्वारा राज्यपाल समेत मंचासीन सभी अतिथियों का चादर व दिनकर जी के प्रतीक चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सांसद गिरिराज सिंह, विधायक राजकुमार सिंह ,एमएलसी सर्वेश कुमार, पूर्व विधायक श्री कृष्णा ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जेडीयु जिलाध्यक्ष रुदल राय आदि उपस्थित थे।
राज्यपाल के आगमन पर ये अधिकारी थे मौजूद
राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जी के 118 वी जयंती समारोह के विशेष अवसर पर बेगूसराय जिला अंतर्गत सिमरिया ग्राम मे महामहिम राज्यपाल बिहार , श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का विशेष आगमन हुआ इस अवसर पर आयुक्त मुंगेर प्रमंडल संजय कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी बेगूसराय, तुषार सिंगला , पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय रेंज , विकास कुमार, एवं पुलिस अधीक्षक मनीश के साथ जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।