Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कई बार नियम तोड़ चुकी है गांधी फैमिली, इसलिए हटाई SPG सुरक्षा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कई बार नियम तोड़ चुकी है गांधी फैमिली, इसलिए हटाई SPG सुरक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार गांधी परिवार को मिलने वाली एसपीजी सुरक्षा को वापस लेगी. गांधी परिवार को मिलने वाली जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी, लेकिन उनके सुरक्षा दायरे में एसपीजी कवर हटा लिया जाएगा. अब उनकी सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के पास रहेगा. सरकार के अनुसार, पिछले सालों में ऐसे कई मौके आए हैं, जब राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी सुरक्षा संबंधी नियमों को तोड़ा है. सरकार ने पहले भी चेतावनी दी थी कि अगर गांधी परिवार ने नियमों को तोड़ा या अपनी यात्रा के बारे में जानकारी नहीं दी तो उनकी सुरक्षा में से एसपीजी कवर हटा लिया जाएगा.सरकार के अनुसार, गांधी परिवार ने पिछले सालों में कई बार नियमों को तोड़ा और एसपीजी के साथ सहयोग नहीं किया. ऐसे में सरकार ने उनकी सुरक्षा से एसपीजी कवर हटा लिया गया. नियमों का उल्लंघन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी की ओर से किया गया. इनमें बिना बुलेट प्रूफ गाड़ी के यात्रा करना, कई मौकों पर खुली गाड़ी में यात्रा करना शामिल है.2005 से 2014 तक राहुल गांधी ने देश के अलग अलग हिस्सों में 18 बार बिना बुलेट प्रूफ गाड़ी के यात्रा की. 2015 के बाद तो बुलेट प्रूफ गाड़ी के बिना यात्रा करने के मामले में राहुल गांधी हजारों बार नियम को तोड़ा. 2015 से मई 2019 तक 1892 मौके ऐसे आए राहुल गांधी ने दिल्ली में बुलेट प्रूफ गाड़ी के बिना यात्रा की.इतना ही नहीं जून 2019 तक उन्होंने दिल्ली से बाहर 247 बार बिना बुलेट प्रूफ गाड़ी के यात्रा की. राहुल गांधी कई बार खुली जीप में यात्रा कर भी सुरक्षा नियमों के अलावा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन कर चुके हैं. 2017 में गुजरात के बनासकांठा में भी अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बुलेट प्रूफ गाड़ी के बिना यात्रा की थी.जबकि एसपीजी की ओर से उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा गया था. इसी दौरान यहां पर हुई पथराव की घटना में एक एसपीजी जवान घायल हुआ था. इस घटना को टाला जा सकता था यदि राहुल गांधी बुलेट प्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करते. बाद में इस घटना को कांग्रेस ने संसद में उठाया. इसके बाद गृहमंत्री ने लोकसभा में बताया कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर एसपीजी के नियमों को अनदेखा किया.1991 से राहुल गांधी ने अपनी 156 विदेशी यात्राओं में से 143 पर उन्होंने एसपीजी सुरक्षा नहीं ली. इन 143 यात्राओं में ज्यादातर में उन्होंने यात्रा कार्यक्रम को ग्यारहवें घंटे में साझा किया, जिससे एसपीजी अधिकारियों को यात्रा पर जाने से रोका जा सके. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने पिछले पांच वर्षों में अपने सार्वजनिक भाषणों में कई मौकों पर एसपीजी का नाम घसीटा, जो अवांछनीय है.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2015 से मई 2019 तक दिल्ली में यात्रा करते समय 50 से ज्यादा बार बुलेट प्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया है. इतने समय में सोनिया गांधी ने देश में यात्रा करते समय 13 बार बुलेट प्रूफ गाड़ी को छोड़कर यात्रा की. 2015 से लेकर अब तक करीब 24 विदेश यात्राओं में सोनिया गांधी एसपीजी सुरक्षा अफसरों को लेकर नहीं गईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था
    Next Article जमीन पर रामलला का दावा बरकरार

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.