Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयल नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद सिंगरा के सिद्धवन से बरामद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोयल नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद सिंगरा के सिद्धवन से बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोयल नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद सिंगरा के सिद्धवन से बरामद

    पलामू : नहाने के दौरान मेदिनीनगर के कोयल नदी में डूबने वाले घासपट्टी के सक्षम कुमार पिता सज्जन कुमार गुप्ता उर्फ बंटी का शव बरामद कर लिया गया है. तीन दिन बाद मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के सिद्धवन इलाके में कोयल नदी के बीचोबीच डेड बॉडी फंसी हुई थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान की. पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया है. बताते चले कि शुक्रवार की शाम नहाने के दौरान नावाटोली स्थित कोयल नदी तट पर सक्षम डूब गया था.

    शुक्रवार, शनिवार और रविवार को परिजन एवं अन्य लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था. इसी क्रम में सोमवार सुबह उसकी डेड बॉडी बरामद हुई. जिस जगह डेड बॉडी मिली वहां कोयल नदी की चौड़ाई काफी है. ऐसे में डेड बॉडी के इस इलाके में आने पर मिलने की संभावना ज्यादा है. कोयल नदी के बीचो-बीच डेड बॉडी बालू पर फंसी हुई थी. स्थानीय लोग नदी किनारे टहलने गए थे. उन्होंने नदी के बीच धारा में डेड बॉडी को दिखी और फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की.

     

     

    मेदिनीनगर बाजार बंद करने की तैयारी की गई थी
    तीन दिनों तक सक्षम की डेड बॉडी नहीं मिलने और उसे ढूंढने में प्रशासनिक सहायता नहीं मिलने से आक्रोशित परिजन और मेदिनीनगर शहर के व्यवसायी सोमवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था. रविवार की रात शहर थाना जाकर विरोध दर्ज किया था. इससे पहले शनिवार को ढाई घंटे तक छहमुहान जाम कर प्रदर्शन किया था. बावजूद प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर डेड बॉडी नहीं खोजी गई थी.

     

     

    इकलौता पुत्र था सक्षम, कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था घर से

    नदी में डूबने वाला सक्षम घास पट्टी के रहने वाले सज्जन गुप्ता उर्फ बंटी का इकलौता पुत्र था. बंटी गुप्ता का मेन मार्केट में किराना दुकान है. उनकी दो बेटियां व एक बेटा सक्षम है. सक्षम ग्यारहवीं का छात्र था. शुक्रवार को घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था. मगर दो दोस्तों के साथ नावाटोली में कोयल नदी किनारे संत मरियम स्कूल के पीछे वाले घाट पर चला गया. इस दौरान वह घाट की सीढ़ी पर पानी में उतर कर नहा रहा था. उसका एक दोस्त उसका वीडियो बना रहा था. इसी क्रम में सक्षम नदी के गहरे पानी में चला गया. उस समय लगातार बारिश होने से कोयल नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ था. सक्षम के नदी में समाते ही उसके दोस्त ने शोर मचाया, मगर कुछ ही क्षणों में नदी की तेज धार के साथ सक्षम बह गया. पास के शिवाय ब्लू होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में साफ सफाई जल्द कराने की मांग को लेकर विधायक संजीव सरदार को सौपा मांग पत्र
    Next Article सत्ता पक्ष और विपक्ष ने लूटा झारखंड: सूर्य सिंह बेसरा

    Related Posts

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.