Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतिशी ने दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला, केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आतिशी ने दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला, केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आतिशी ने दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला, केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं

    नयी दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने सोमवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला और कहा कि वह उसी तरह काम करेंगी, जैसे भरत ने अपने बड़े भाई भगवान राम की ‘खड़ाऊं’ को अयोध्या के सिंहासन पर रखकर काम किया था।

    वह मुख्यमंत्री कार्यालय में केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं और उन्होंने कहा कि केजरीवाल की कुर्सी खाली रहेगी। वह केजरीवाल की कुर्सी के बगल में रखी सफेद रंग की एक अन्य कुर्सी पर बैठीं।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी की आलोचना करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री के पद का ‘‘अपमान’’ है।

     

     

    आतिशी ने केजरीवाल सरकार में उनके पास रहे 13 विभागों का प्रभार अपने पास रखा है जिनमें शिक्षा, राजस्व, वित्त, बिजली और पीडब्ल्यूडी शामिल हैं।

    उन्होंने प्रभार संभालने के बाद कहा, ‘‘मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चार महीने तक उसी तरह काम करूंगी, जैसे भरत ने भगवान राम की खड़ाऊं ​​को सिंहासन पर रखकर काम किया था। अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देकर राजनीति में गरिमा की मिसाल कायम की है। भाजपा ने उनकी छवि बिगाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।’’

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे दी और कहा कि उनकी गिरफ्तारी दुर्भावना से की गयी। कोई और होता तो एक पल भी नहीं सोचता और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ जाता लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया।’’

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी दिल्ली सचिवालय में प्रभार संभाला।

     

     

    मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल हुए मुकेश अहलावत ने भी दिल्ली सचिवालय में प्रभार संभाला। उनके पास श्रम, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, रोजगार और भूमि व भवन विभाग हैं।

    आतिशी पर निशाना साधते हुए सचदेवा ने कहा कि उनका आचरण संवैधानिक नियमों और मुख्यमंत्री के पद का ‘‘अपमान’’ है।

    भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने (आतिशी) जो किया है वह आदर्श नहीं है। अपने आचरण से उन्होंने न केवल मुख्यमंत्री पद का अपमान किया बल्कि दिल्ली के लोगों की भावनाएं भी आहत की हैं। अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि क्या वह रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाएंगे।’’

    आतिशी की अगुवाई वाले नए मंत्रिमंडल के सामने फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अगले कुछ महीनों में शुरू की जाने वाली कई परियोजनाएं, योजनाएं तथा नयी पहलों की लंबी सूची है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24 को मरीन ड्राइव ब्रह्मा कुमारीज यूनिवर्सल पीस पैलेस के परिसर में विशेष सम्मेलन का आयोजन
    Next Article वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज के शहादत दिवस पर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    Related Posts

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    November 11, 2026

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    November 11, 2026

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि की पुण्यतिथि को लेकर विशेष तैयारी

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    त्योहारी सीजन में भी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी की लेटलतीफी बरकरार

    गौ माता सोने की खदान है- सुमित खंडेलवाल

    छठ घाटों की व्यवस्था का झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, जनसुविधाओं को लेकर उपायुक्त से करेगा मुलाकात

    छठ महापर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, घाटों की सफाई और जाम की समस्या पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.