Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वत्स सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 90 लोग बने रक्तदानी
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    वत्स सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 90 लोग बने रक्तदानी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पुण्य के लिए तो दान सभी लोग करते हें,लेकिन जो दूसरों की जिंदगी बचाए वह महादान है:शशि भूषण भारद्वाज

     

    तेघड़ा , बेगूसराय :वत्स सेवा समिति प्रधान कार्यालय नया नगर दुलारपुर द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मदिन पर रविवार को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
    रक्तदान करने का जज्बा सुबह 9:00 बजे से ही लोगों में देखने को मिला। उत्साहित लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। वत्स सेवा समिति के सदस्यों एवं ब्लड बैंक के कर्मियों के नेतृत्व में टीम ने रक्तदान से पहले की प्रक्रिया पूरी करते हुए रक्तदाताओं के फार्म भरवाए। सामान्य परीक्षण में स्वस्थ मिलने के बाद रक्तदाताओं से रक्तदान कराया गया।
    रक्तदान की प्रक्रिया की शुरुआत सर्वप्रथम समाजसेवी साहिल शांडिल्य के रक्तदान से प्रारंभ हुई। समिति के सहयोगी व पत्रकार संघ के अनुमंडल अध्यक्ष अधिवक्ता शशि भूषण भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन समय समय पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुण्य के लिए तो दान सभी लोग करते हें। लेकिन जो दूसरों की जिंदगी बचाए वह महादान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने अपील किया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष भर में दो से चार बार रक्तदान करना चाहिए। समाजसेवी व शिक्षक रंजीत कुंवर ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसलिए समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है।
    उन्होंने कहा कि कुछ लोग रक्तदान करने से डरते है, जबकि नि:संकोच रक्तदान करनी चाहिए। इस अवसर पर तेघड़ा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र एवं अन्य प्रखंड के 90 की संख्या में समाजसेवियों सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट, और बैग देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक समिति के सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में रक्त की आवश्यकता बढ़ गई है प्रत्येक दिन किसी न किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ रही है इसके लिए रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वही वत्स सेवा समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू एवं पीढौली के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी ने टीम के सभी सक्रिय सदस्यों एवं रक्त दाताओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। रक्तदान शिविर में कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, संस्था के सक्रिय सदस्य अतुल रोहित, मनीष कुमार, मधुकर कुमार, मोहन कुमार ,आयुष कुमार ,शुभम कुमार, कन्हैया कुमार,पत्रकार अशोक कुमार ठाकुर विकास कुमार , अनंत कुमार के अलावे रोटरी क्लब की टीम के द्वारा सुरक्षित रक्त संग्रह किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मानगो फ्लाईओवर निर्माण का औचक निरीक्षण, अधिकारीयों को दिया विशेष निर्देश
    Next Article देश भाजपा और आरएसएस से केजरीवाल के पांच ‘ज्वलंत’ सवालों का जवाब चाहता है: संजय सिंह

    Related Posts

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    July 21, 2026

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    July 21, 2026

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.