Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड: 6300 रुपये के सिक्के लेकर नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे शिवसेना प्रत्याशी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड: 6300 रुपये के सिक्के लेकर नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे शिवसेना प्रत्याशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन के दूसरे दिन निर्वाचन कार्यालय में अजीबोगरीब मामला सामने आया. नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे शिवसेना प्रत्याशी मनीष कुमार गुप्ता ने जब नामांकन पत्र खरीदने के लिए निर्धारित शुल्क 10 हजार रुपए में से 6300 एक-एक रुपए का सिक्का दिया, तो ड्यूटी पर तैनात नजारतकर्मी के पसीने छूट गए.कर्मियों ने जब सिक्का लेने से इनकार कर दिया तो नाजिर अमित कुमार ने आरओ से सलाह ली. आरओ प्रदीप कुमार के निर्देश पर नाजिर को सिक्का लेने पड़े. गुरुवार को यह मामला दिनभर चर्चा में रहा. मनीष ने बताया कि वह विधानसभा चुनाव लड़ने की तमन्ना लेकर नामांकन पत्र खरीदने आए हैं. सिक्का लेने के बाद कर्मियों को उनकी गिनती करने में हाथ-पांव फूलने लगे. मनीष ने बताया कि वह बचपन से ही चुनाव लड़ना चाहते थे. इसके पहले वर्ष 2014 में भी उसने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी किस्मत आजमाई थी.चुनाव हारने के बाद से ही 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी थी. मनीष ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं और चुनाव लड़ने के लिए प्रतिदिन अपनी कमाई का एक हिस्सा जमा कर रहे थे. पांच साल के अंदर उन्होंने एक लाख दस हजार रुपए एक-एक सिक्का से जमा किया है. वह नामांकन पत्र खरीदने के लिए 6300 सिक्के लेकर आए जबकि बाकी राशि चुनाव के दौरान खर्च करेंगे.मनीष ने बताया कि जबसे नोटबंदी हुई है, उसके बाद से एक-एक का सिक्का लोग लेने से कतराते हैं. उसी सिक्के को उन्होंने प्रतिदिन जमा करना शुरू किया. नामांकन पत्र देने से पहले नजारत के सभी कर्मी सिक्के गिनने में लगे रहे. हजारों सिक्कों की गिनती में नजारत कर्मियों को खासा पसीना बहाना पड़ा. उन्होंने बताया कि नोट गिनने की मशीन तो उपलब्ध है परंतु सिक्के गिनने की मशीन नहीं है जिस कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है. सिक्के मान्य हैं और उन्हें प्रत्याशी को वे वापस भी नहीं कर सकते.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन में बच्‍चों के ऑनलाइन गेम खेलने पर कर्फ्यू लागू
    Next Article बैंकों के साथ डीसी गणेश कुमार ने किया समीक्षात्मक बैठक

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.