Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम की कुर्सी पर अड़ी शिवसेना, बात नहीं बनी तो आज इस्तीफा देंगे फडणवीस
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सीएम की कुर्सी पर अड़ी शिवसेना, बात नहीं बनी तो आज इस्तीफा देंगे फडणवीस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी, सरकार गठन होगा या नहीं, इस पर सस्पेंस अभी तक कायम है. भाजपा नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. हालांकि, इस मुलाकात के दौरान भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया. बस सरकार बनने में देरी के बारे में बताया गया. इस बीच, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी गुरुवार को पार्टी विधायकों के साथ अपने आवास पर बैठक की.इस बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो पहले तय हुआ था, हमें वह चाहिए. इधर, शिवसेना के तमाम विधायकों को एक फाइव-स्टार होटल में शिफ्ट किया गया है. शिवसेना की तरफ से डर जाहिर किया गया था कि भाजपा उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सकती है.शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक डटे हुए हैं और डरना उन्हें चाहिए जो ऐसी अफवाह फैला रहे हैं. वहीं, भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि भाजपा अल्पमत की सरकार नहीं बनाएगी. इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने पर जल्द फैसला लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा ने शिवसेना से ज्यादा सीटें जीती हैं, इसलिये मुख्यमंत्री उन्हीं की पार्टी का होगा.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने इस संभावना से इनकार किया कि वह दिल्ली छोड़ कर महाराष्ट्र वापस जायेंगे. शिवसेना से खींचतान पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के ज्यादा विधायक होते हैं, मुख्यमंत्री उसी का होता है.भाजपा के पास राज्य में 105 विधायक हैं. इसलिए यह साफ है कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का महाराष्ट्र सरकार गठन से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने खुद के महाराष्ट्र की राजनीति में वापसी को लेकर चल रही खबरों पर कहा कि वह केंद्र में ही बने रहेंगे. महाराष्ट्र वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है.नयी सरकार के गठन को लेकर अगर शुक्रवार तक फैसला नहीं हुआ तो सीएम देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम तक सीएम सहित सारे मंत्री अपनी सरकारी गाड़ियां और बाकी सुविधएं वापस कर सकते हैं. भाजपा सिर्फ शुक्रवार शाम तक का इंतजार करेगी. चर्चा यह भी है शिवसेना-भाजपा के बीच बातचीत फिलहाल पूरी तरह से ठप हो चुका है जिसके चलते कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleGST को लेकर आज से लागू हुआ नया नियम, कारोबारियों पर होगा सीधा असर
    Next Article 14 बैंकों के कर्जदार हीरा कारोबारी उदय देसाई CBI के शिकंजे में

    Related Posts

    पत्रकारिता के आदर्श ब्रह्मदेव सिंह शर्मा ‘गुरुजी’

    October 12, 2026

    भरत सिंह ने मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन

    October 12, 2026

    मुर्दा मैदान की प्रारंभिक सफाई से बस्तीवासियों को राहत

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकारिता के आदर्श ब्रह्मदेव सिंह शर्मा ‘गुरुजी’

    भरत सिंह ने मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन

    मुर्दा मैदान की प्रारंभिक सफाई से बस्तीवासियों को राहत

    कांग्रेस मुख्यालय के घेराव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार घायल, सिर से निकला खून पत्थरबाजी का आरोप

    तुरामडीह माइंस मैनेजर के पद पर वर्षों से जमे अधिकारी के मामले की समीक्षा करेगा UCIL प्रबंधन

    When You Can Actually Withdraw WinSpirit Welcome Bonus Winnings

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.