Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने किया।
    Breaking News झारखंड

    शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने किया।

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने किया।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    महुलडीहा मैदान में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 का बुधवार को सांसद जोबा माझी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार पढ़ाई के साथ खेल को भी बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ खेल का भी बहुत महत्व हैं। खेल के माध्यम से भी लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती हैं।

     

    सांसद जोबा माझी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा खेल से जीवन में अनुशासन आता हैं। इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में पहुंची सांसद का बच्चों ने तालियां बजाकर एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बुके प्रदान कर स्वागत किया।

     

    इस मौके पर सांसद ने प्रतियोगिता के बालक वर्ग में लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के कृष्ण कुमार महतो, द्वितीय रहे मॉडल स्कूल के विकास प्रधान व तृतीय रहे उत्क्रमित उच्च विद्यालय के अमित मुखी एवं बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तनुश्री सोय, जिंगी बांकिरा एवं सुमित्रा बुरमा को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

     

     

    विदित है कि खेलो झारखंड में बालक-बालिका के विभिन्न वर्ग में कई खेलो का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर झामुमो के युवा नेता जगत माझी, बीपीओ राजीव सिन्हा, शिक्षक गुलाब कपूर, जय किशन प्रधान, निवेदिता प्रधान, महेंद्र महतो, अखिलेश प्रधान समेत काफी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या भाजपा में आने वाले हैं रघुवर दास !
    Next Article एसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.