Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानें महानगर भाजपा की दिन भर की गतिविधियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जानें महानगर भाजपा की दिन भर की गतिविधियां

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जानें महानगर भाजपा की दिन भर की गतिविधियां

     

     

    भाजपा गोलमुरी मंडल की संगठनात्मक बैठक में बूथ मजबूती पर बनी रणनीति, जमशेदपुर लोकसभा क्लस्टर प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं को विजयी अभियान में जुटने का किया आह्वान

    भाजपा के घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल के अध्यक्षता में मंडल की एक बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से मीरा मुंडा, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी व अन्य शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने बूथ शशक्तिकरण एवं शक्ति केंद्र को मजबूत करने पर विशेष चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

    भाजपा बागबेड़ा मंडल की आवश्यक सांगठनिक बैठक मंडल अध्यक्ष श्री अश्विनी तिवारी कि अध्यक्षता में शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई ।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को नेपाली सेवा समिति के सभागार में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर लोकसभा की कलस्टर प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हलदर नारायण साह, मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी, प्रभारी दीपक झा एवं अन्य नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मंडल द्वारा किये गए सांगठनिक कार्यों एवं पिछले दिनों में सम्पन्न हुए पार्टी के कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी दी। वहीं, मंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी बूथों की स्थिति एवं मंडल के आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इससे पहले, बैठक में शामिल नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पार्टी के पितृपुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं, बैठक के अंत में भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा संकल्प पत्र सुझाव अभियान के निमित्त अपने-अपने सुझावों को संकल्प पत्र पेटी के माध्यम से प्रेषित किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने आगामी विधानसभा चुनाव में बूथों को मजबूत करने पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने मंडल की मजबूती पर जोड़ देते हुए बूथों को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने भवन के प्रभारियों से संवाद कर सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख एवं बूथ की संरचना की दिशा में तन्मयता से कार्य करें।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने राज्य सरकार की वादाखिलाफी और विफलता को आमजनों के बीच ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ता है। राष्ट्र निर्माण के पवित्र भाव से भाजपा कार्यकर्ता अनवरत कार्य करता है। उन्होंने मंडल के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को बूथ कार्यकर्ताओं के संग नियमित रूप से सुनने का आह्वान किया। उन्होंने हेमंत सरकार में बढ़ते आपराधिक घटना, गिरते स्वास्थ्य व्यवस्था एवं महिला अपराध पर भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

    बैठक के दौरान विषय प्रवेश गोलमुरी मंडल के प्रभारी एवं बर्मामाइंस मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक झा ने कराया। इस दौरान मंच संचालन मंडल महामंत्री अशोक सामंत एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री नरेन्द्र ओझा ने किया।

    इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, धीरज पासवान, बिनोद झा, श्रीनू राव, सतीश शर्मा, अमिश अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, बंटी सिंह, बलबीर सिंह बबलू, लक्ष्मण बेहरा, जसबीर सिंह, रंजीत सिंह, मुकेश चौधरी, राकेश राव, बिजेंद्र सिंह, संजय सिंह, बिमला साहू, ममता कपूर, सपना डे, सरस्वती साहू, कलावती देवी, सुनीता शर्मा, बलविंदर सिंह, संदीप आईच, रबिन्द्रनाथ घोष, ऋषव सिंह, नरेन्द्र सिंह पिंटू, दीपक प्रताप सिंह, रंजन शर्मा, दीपक सिंह, चंद्रकांता सिंह, राजेश सिंह, इंदरजीत सिंह, पप्पू कुमार, सतीश कुमार, प्रकाश सिंह, अविनाश मिश्रा, नौशाद खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     

     

    भाजपा के घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल के अध्यक्षता में मंडल की एक बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से मीरा मुंडा, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी व अन्य शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने बूथ शशक्तिकरण एवं शक्ति केंद्र को मजबूत करने पर विशेष चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

     

    वक्ताओं ने कहा की कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से संगठन के कार्यों में लग जाए जिससे कि प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बन सके। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा, घोड़ाबांधा मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री अनिल मोदी ,मंडल के वरीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, मंडल के उपाध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य श्री आशिस पाल, नीरज शर्मा, रूपेश सिंह, बिनोद कुमार, कृष्णा कुमार बारी, सुशीला सरदार समेत मंडल के सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

     

    भाजपा बागबेड़ा मंडल की आवश्यक सांगठनिक बैठक मंडल अध्यक्ष श्री अश्विनी तिवारी कि अध्यक्षता में शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई ।

     

    इस बैठक में शामिल शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक एवं सभी बूथ अध्यक्षों और पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से कमर कस कर तैयारी करने और विधानसभा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाने एवं अपना बूथ सबसे मजबूत कैसे हो इस पर विचार मंथन की गई।

    मंडल स्तरीय इस सांगठनिक बैठक में पोटका विधानसभा के प्रभारी के रूप में ओड़िसा के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितीश कुमार, द्वय महामंत्री गणेश विश्वकर्मा व विमलेश उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, शैलेश पाठक, अनील दूबे, चंद्रशेखर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुमोद यादव, नीरज सिंह, नीनू कुदादा, सीमा देवी सहित मंडल और मोर्चा के पदाधिकारीगण तथा पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

    जानें महानगर भाजपा की दिन भर की गतिविधियां
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमां जीवन की प्रथम और सर्वोत्तम शिक्षक :काले
    Next Article आपका अधिकार आपका दरवाजा खटखटा रहा है, आप आगे आएं और अपनी जरूरत की योजना को घर ले जाएं : मुख्यमंत्री

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 20, 2025

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    May 19, 2025

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    सड़क हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत , दो युवक गंभीर रूप से घायल

    घाघीडीह केंद्रीय कारा व घाटशिला उपकारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

    जमशेदपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में चलाया गया पैदल गश्ती अभियान, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क पर रहा मुख्य फोकस

    मऊभंडार आईसीसी प्लांट का दौरा कर डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी मेकॉन को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.