Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प समृद्ध करने का मार्ग प्रशस्त करेगा रामनाथ स्वामी मंदिर: आदित्यनाथ
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प समृद्ध करने का मार्ग प्रशस्त करेगा रामनाथ स्वामी मंदिर: आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प समृद्ध करने का मार्ग प्रशस्त करेगा रामनाथ स्वामी मंदिर: आदित्यनाथ

    अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामनाथ स्वामी मंदिर की स्थापना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को समृद्ध करने वाला प्रयास बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि संपूर्ण भारत एक है और इस संकल्प के साथ आध्यात्मिक चेतना बढ़ रही है एवं मौजूदा प्रयास भी इसी की एक कड़ी है।

    मुख्यमंत्री ने अयोध्या में रामनाथ स्वामी मंदिर में आयोजित महाकुंभाभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया और दक्षिण भारतीय शैली के इस मंदिर में नवस्थापित महादेव के शिवलिंग की आरती के साथ-साथ प्रदक्षिणा भी की।

     

     

    आदित्यनाथ ने रामनाथ स्वामी मंदिर की स्थापना को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को समृद्ध करने वाला प्रयास बताया। उन्होंने कहा, ”अयोध्या धाम और तमिलनाडु का विशेष रिश्ता है। ये हजारों वर्षों की परंपरा है। हजारों वर्ष पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जब माता सीता की खोज में श्रीलंका की ओर जा रहे थे तो तमिलनाडु के रामेश्वरम में अपने आराध्य भगवान शिव की अराधना की थी।”

    उन्होंने कहा, ‘‘संपूर्ण भारत एक है, इस संकल्प के साथ आध्यात्मिक चेतना बढ़ रही है। मौजूदा प्रयास भी इसमें एक कड़ी है। हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं जो यहां भी देखने को मिल रहा है। भारत उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूरब से लेकर पश्चिम तक एक रहा है। हमारे शास्त्र एवं धर्मस्थल इस बात के प्रमाण हैं। सरकारें (भले ही) अलग-अलग रही हों, मगर भारत के संतों की परंपरा ने (देश को) मजबूती प्रदान की है।’’

     

     

     

    मुख्यमंत्री ने वाराणसी में आयोजित ‘काशी तमिल संगमम्’ का उदाहरण देते हुए कहा कि काशी में तमिल संगमम् के दो संस्करण पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां अय्या जी की मौजूदगी के कारण काशी के बाद अयोध्या धाम भी तमिलनाडु से जुड़ चुका है।

    उन्होंने कहा, ”एक ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र को जोड़ने का काम कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ओछी राजनीति के लिए देश को बांटने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में, मंदिर स्थापना का यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को प्रशस्त करता है। अय्या जी भारत की एकात्मता के लिए वही कार्य कर रहे हैं जो तमिलनाडु से निकले एक संन्यासी ने सैंकड़ों वर्ष पहले पूरे सनातन धर्म को एक सूत्र में पिरोने के वास्ते किया था।”

     

     

    इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर कार्यवाहक सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि दक्षिण भारतीय शैली के रामनाथ स्वामी मंदिर की स्थापना ने उत्तर और दक्षिण को जोड़ने का काम किया है, जिसका माध्यम भगवान शिव एवं प्रभु श्रीराम बने हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंक महिलाओं को अधिक संख्या में रोजगार मुहैया कराएंः आरबीआई गवर्नर
    Next Article जेम्को बस्ती में विधायक सरयू राय की पहल से लगी सोलर लाइटें, लोगों ने कहा:अब अंधेरे से निजात मिलेगी

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.