Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैशबैक का मैसेज आता है तो हो जाइए सावधान, नहीं तो हो जाएंगे ठगी के शिकार
    Breaking News Headlines अपराध जामताड़ा झारखंड

    कैशबैक का मैसेज आता है तो हो जाइए सावधान, नहीं तो हो जाएंगे ठगी के शिकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैशबैक का मैसेज आता है तो हो जाइए सावधान, नहीं तो हो जाएंगे ठगी के शिकार

    जामताड़ा एसपी एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पांच साइबर अपराधी को किया गया गिरफ्तार

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: कैश बैक का अगर मैसेज आता है तो हो जाइए सावधान ।लोगों को कैशबैक के झांसे में डालकर साइबर अपराधी अब बैंक अकाउंट में रखे पैसे को आपका झट से गायब कर लेंगे।ऐसा ही मामला जामताड़ा के साइबर अपराधी का प्रकाश में आया है। आपको बता दें नेयर बाय ऐप के माध्यम से फ़ोन पे पर साइबर अपराधी कैशबैक का मैसेज ग्राहक को भेजते हैं और जैसे ही एक्सेप्ट करते कि ग्राहक का साइबर अपराधी पैसे उड़ा लेते हैं। गौरतलब है कि जामताड़ा एसपी एहतेशाम वकारिब ने एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मीडीया को बताया कि जामताड़ा टाउन थाना के शहरपुरा गांव के सकीम अंसारी,रकीम अंसारी, मीहीजाम थाना के बेवा गांव के शाहरुख अंसारी, नारायणपुर थाना के राजाभीठा गांव के सरफराज अंसारी,करमाटांड़ थाना के मट्टाड़ गांव के गुड्डू सिंह फर्जी मोबाइल,सिम, मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। एसपी ने कहा कि सभी साइबर अपराधी जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना के मैदान मंदिर के पास साइबर अपराध कार्य करते गिरफ्तार किया गया है।कहा कि इसकी सूचना गुप्त रूप से प्राप्त हुई थी।
    कहा के उक्त के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जामताड़ा साइबर डीएसपी के नेतृत्व मे‌ पुनि जयंत तिर्की एवं अन्य पुलिस कर्मीयों को शामिल कर कार्रवाई की गयी।उक्त के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 51/24 दर्ज किया गया है।एसपी ने कहा कि कुल 11 मोबाइल,14 सिम ,1 मोटरसाइकिल की बरामदगी हुई है।एसपी ने बताया ये साइबर अपराधी ग्राहक को नेयर बाय ऐप से फोन पे पर एक हजार रुपए का कैशबैक का मैसेज भेजते और एक्सेप्ट करने को कहते। जैसे ही ग्राहक एक्सेप्ट करते कि ग्राहक का पैसा ठगी कर लेते और उसी पैसे से ऑनलाइन शॉपिंग करते।ये लोग पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी सकीम अंसारी पूर्व में भी साइबर अपराध कांड संख्या 5/24 आरोप पत्रित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांडेय,बरहेट, दुमका, गढ़वा, चाईबासा सहित जामताड़ा मे बनेगा आधुनिक मार्केटिंग कंपलेक्स: डॉ इरफान अंसारी
    Next Article सिंहभूम चैम्बर ने जीएसटी ग्रिवांस रिड्रेसल काउंसिल की मीटिंग में चीफ कमिश्नर सेन्ट्रल जीएसटी को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा

    Related Posts

    जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    June 5, 2026

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

    प्रतिवेदन लेखन व दस्तावेजीकरण पर युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

    विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.