Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका में विभिन्न जगह आयोजित किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दुमका में विभिन्न जगह आयोजित किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका में विभिन्न जगह आयोजित किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दुमका: जिले के दुमका प्रखंड के कुरुवा एवं दुधानी, जामा के सिमरा एवं सिकटिया, जरमुण्डी के तेतरिया एवं जौंका, काठीकुण्ड के झिकरा, रामगढ़ के पहाड़पुर एवं छोटीरणबहियार, रानीश्वर के आसन, सरैयाहाट के बढ़त एवं हंसडीहा, शिकारीपाड़ा के चितरागड़िया एवं शहरपुर, नगर परिषद के वार्ड नं 3, 4, 5 एवं 6 में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुमका प्रखंड के दुधानी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे पहुंचे। उन्होेंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित स्टाॅल पर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही प्राप्त आवेदनों के आलोक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।
    मौके पर उपायुक्त ने कहा कि वंचितों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निमित जिले के सभी पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अंतर्गत शिविर का आयोजन का किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से संचालित योजनाओं के प्रति जागरुक होकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी शिविर में आकर अपनी शिकायतों और समस्याओं से संबंधित आवेदन दें, यथासंभव ऑन दी स्पाॅट निराकरण किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पाने के लिए संबंधित आवश्यक कागजातों के साथ शिविर में आकर आवेदन जमा करें। सभी योग्य पात्रों को सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न योजनाओं के परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, फूलो झानो आशीर्वाद, मरेगा, अबुआ आवास योजना, आधार कार्ड सुधार एवं पंजीयन आदि योजनाओं से संबंधित लगाये गयो थे। उक्त स्टाॅलों पर ग्रामीणों की समस्याओं एवं योजनाओं से लाभ प्राप्त करने संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये। आन दी स्पाॅट संबंधित विभाग द्वारा आवेदनों का यथासंभव निष्पादन करने का प्रयास किया गया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी और योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभ लेने की अपील की गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक तरफ जहाँ भाजपा का दामन गठबंधन के बड़े चेहरे थाम रहे है… वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस मे भी कई नेताओं दामन थामा
    Next Article प्रखंड सभागार में प्रवाह संस्था ने पुलिस पदाधिकारीयों के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

    Related Posts

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.