Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 28 अगस्त को प्रमंडल स्तरीय “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    28 अगस्त को प्रमंडल स्तरीय “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    28 अगस्त को प्रमंडल स्तरीय “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

     

    सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के फुटबॉल मैदान रापचा में 28 अगस्त 2024 को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। रापचा मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

     

     

    कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त सरायकेला श्री रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कु. लूणायत द्वारा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री अनन्या मित्तल, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम श्री कुलदीप चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। मौके पर उन्होने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें। निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने, सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता,आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग,आवश्यक सिनेज के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने की बात कही।

     

     

    उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में तीनों जिले के “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के लाभुकों के बीच माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पहली किस्त जारी की जाएगी। मौके पर यातायात व्यवस्था, सभी जिले के वाहन पार्किंग, सड़क से कार्यक्रम स्थल तक आवागमन सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने का टास्क दिया गया। सुरक्षा एवम विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो इसे लेकर हर स्तर पर पदाधिकारियों को पुनर्समीक्षा का निर्देश दिया गया।

    इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रमंडल के तीनों जिले से आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके आगमन और निकासी सुव्यवस्थित तरीके से हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम हेतु प्रयाप्त बल और दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट तथा अन्य जिले से आने वाले लोगों के आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

     

     

    आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम, उप विकास आयुक्त सरायकेला श्री प्रभात कु. बरदियार, सिटी एसपी श्री पूर्वी सिंहभूम समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं सभी कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियन्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंस्कार भारती एवं तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण बालरुप सज्जा का भव्य दर्शन
    Next Article डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.