Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोरो नदी में नहाने गयी दो बहनों में से एक की डूबने से मौत, शव की तलाश जारी
    Breaking News झारखंड

    रोरो नदी में नहाने गयी दो बहनों में से एक की डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रोरो नदी में नहाने गयी दो बहनों में से एक की डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

    चाईबासा: चाईबासा में रोरो नदी में नहाने गयी दो बहनों में से एक की डूबने से मौत हो गई है। हालांकि शव को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। गोताखोरों द्वारा डूबी लड़की के शव की तलाश की जा रही है। डूबने वाली लड़की का नाम जिकरा खान था। वह 13 साल की थी।

     

    जबकि उसकी बड़ी बहन नयाब गौहर को बचा लिया गया है। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें सुबह नहाने आयी थी। मां का देहांत हो चुका है और पिता बच्चन खान चालक का काम करते हैं। वह किसी काम से वाराणसी गए हुए हैं।

     

     

    उन्होंने अपने रिश्तेदार शाहीन परवीन को बच्चियों की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी। जब दोनों बच्चियां नदी नहाने आई तो शाहीन परवीन भी पीछे-पीछे आई। जिकरा नदी में डूबने लगी तो बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी डूबने लगी। तब शाहीन परवीन बच्चियों को बचाने के लिए नदी में कूद गई।

     

     

    बड़ी बहन को तो बचा लिया लेकिन छोटी डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोर पहुंच गए। डूबी हुई बच्ची की खोज बिन अभी भी जारी है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा के बेंन्दा गाँव के रसिक जीवन मंदिरों में जन्माष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    July 26, 2026

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

    July 26, 2026

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.