Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मयूराक्षी कला मंच में राजकीय श्रावणी मेला का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया
    Breaking News झारखंड

    मयूराक्षी कला मंच में राजकीय श्रावणी मेला का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मयूराक्षी कला मंच में राजकीय श्रावणी मेला का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दुमका: मयूराक्षी कला मंच में राजकीय श्रावणी मेला 2024 का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जरमुंडी विधायक श्री बादल पत्रलेख उपस्थित थे।

    अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के व्यवस्था का ही परिणाम है कि श्रद्धालुओं ने यहाँ की व्यवस्था की खूब प्रशंसा की है।पूरे मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।माननीय मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं के लिए बासुकीनाथ में की गयी व्यवस्था की खूब प्रशंसा की है।बासुकीनाथ क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्ययोजना तैयार किये जा रहे हैं।इस मेले की वजह से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का अवसर मिलता है।

    अपने संबोधन में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी ने पूरे मेला अवधि के दौरान बेहतरीन कार्य किया है।इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ।श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में बेहतर माहौल मिले इसके लिए इस वर्ष कई कार्य किये गए।साफ सफाई के लिए इस वर्ष टीम बढ़ाये गए।प्रत्येक सोमवार को मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।जिसका परिणाम है कि श्रद्धालु एक बेहतर संदेश लेकर अपने घर वापस गए।सभी वरीय पादधिकारी,मेडिकल टीम,पंडा समाज को धन्यवाद देता हूँ।

    अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि सभी के सहयोग से इस मेले का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सका है।सभी पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया है।सभी को धन्यवाद देता हूँ।स्थानीय लोग,पंडा समाज का भी जरूरी सहयोग पूरे मेला अवधि के दौरान प्रशासन को मिला है।

    अपने संबोधन में पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि यह मासव्यापी श्रावणी मेला अपनी एक अलग पहचान रखता है।जिला प्रशासन को धन्यवाद करता हूँ जिसके कारण पूरे माह श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने पूरी तत्परता से श्रद्धालुओं की सेवा की है।

    अपने स्वागत संबोधन में अनुमंडल पादधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से मेला का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सका है।

    इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौरंगी में रक्षा बंधन के लिए राखियों से सज गए बाजार
    Next Article तोड़ फोड़ की राजनीति में विश्वास करती है बीजेपी – डॉ. अजय कुमार

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.