Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा बोआरीजोर में लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपए की 151 योजनाओं का गोड्डा वासियों को दिया तोहफा
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा बोआरीजोर में लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपए की 151 योजनाओं का गोड्डा वासियों को दिया तोहफा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा बोआरीजोर में लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपए की 151 योजनाओं का गोड्डा वासियों को दिया तोहफा

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    गोड्डा : गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत डोमन सोरेन स्टेडियम, राजाभीठा में माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड श्री हेमंत सोरेन के द्वारा योजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, माननीय मंत्री श्रीमती बेबी देवी, माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, माननीय विधायक श्री प्रदीप यादव, माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी गोड्डा श्री जिशान कमर एवं अन्य वरीय अधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है। हम आपकी भावनाओं से भली-भांति वाकिफ हैं। यही वजह है कि हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, गरीब और किसानों- मजदूरों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

    माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन कल्याण के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। पिछले साढ़े वर्षों में अनेकों ऐसी योजनाएं लेकर आए , जिससे जुड़कर यहां के लोग सशक्त बन रहे हैं।

    माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं काफी मेहनतकश हैं। वे घर-परिवार भी चलाती हैं और आमदनी के लिए काम भी करती हैं । ऐसे में हमारी सरकार राज्य की महिलाओं एवं बहन -बेटियों के लिए पहले से ही कई योजनाएं चला रही हैं। इसी क्रम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना नाम से एक और ऐतिहासिक कड़ी आज से जुड़ रही है। इस योजना के तहत महिलाओं और बहन- बेटियों को हर वर्ष 12 हज़ार रुपए सम्मान राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की बच्चियां पैसे के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत 40 हज़ार रुपए दिया जा रहा है। इस योजना के अब तक 9 लाख से ज्यादा बच्चियां जोड़ी जा चुकी हैं। वहीं, 50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को भी पेंशन योजना का लाभ दे रहे हैं ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। सरकार की अनेकों योजनाएं हैं, जिससे जुड़कर लोग स्वावलंबी बन रहे हैं। हमारी सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना लागू कर सभी बुजुर्गों, एकल महिलाओं और दिव्यांगों को आर्थिक सुरक्षा कवच दे रही है । वहीं, किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन माफ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वरोजगार के इच्छुक नौजवानों को को 25 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद दी जा रही है ताकि वे खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकें। बड़े पैमाने पर खाली पड़े पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। इसके साथ सभी श्रेणी के सरकारी कर्मियों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। सरकारी कर्मियों को बुढ़ापे की लाठी के रूप में पुरानी पेंशन योजना दी गयी है। अनुबंध पर काम करने वालों कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार के साथ मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका जैसे अन्य कर्मियों को सम्मानजनक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सरकार के निर्णयों से राज्य भर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

    *परिसंपत्तियों का हुआ वितरण*

    माननीय मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपए की 151 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 58 करोड़ 62 लाख रुपए की 73 योजनाओं का उद्घाटन एवं 128 करोड़ 53 लाख रुपये की 78 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की बहन- बेटियों को झारखंड मंईंयां सम्मान योजना की सम्मान राशि प्रदान कर रक्षा बंधन की सौगात दी। वहीं इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, जेएसएलपीएस सखी मंडल के तहत एसएचजी समूह को ऋण, झारखंड मईया सम्मान योजना आदि के कई लाभुकों को अपने हाथों से स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति को प्रदान क्रिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, माननीय मंत्री श्रीमती बेबी देवी एवं माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, माननीय विधायक श्री प्रदीप यादव तथा माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर , पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त, गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो , अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा श्री जेपीएन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, गोड्डा श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, नजारत उप समाहर्ता श्री श्रवण कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गोड्डा श्रीमती मोनिका बास्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी गोड्डा श्रीमती मिथिला टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस झामुमो की सरकार ने महिलाओं और मजदूरों का बढ़ाया मान :डॉ. अजय कुमार
    Next Article एक मारपीट के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार

    Related Posts

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    October 20, 2026

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.