Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाढ़ के पानी में स्नान करने गयी दो पुत्री सहित मां की डूबने से हुई मौत
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बाढ़ के पानी में स्नान करने गयी दो पुत्री सहित मां की डूबने से हुई मौत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तुलसीटोल गांव में छाया मातमी सन्नाटा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बलिया. थाना क्षेत्र के तुलसीटोल के समीप सनहा-गोदरगामा बांध पर रविवार की दोपहर बाढ़ के पानी में नहाने गयी दो पुत्री सहित मां की डूबने से मौत हो गयी. एक परिवार के तीन लोगों के एक साथ डूबकर हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया साथ ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. मृतक की पहचान पहाड़पुर पंचायत के वार्ड 1 तुलसीटोल गांव निवासी राजाराम तांती की 35 बर्षीय पत्नी द्रोपदी देवी, 14 वर्षीय पुत्री रिमझिम कुमारी एवं 11 वर्षीय पुत्री रोमा कुमारी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि महिला अपनी दो पुत्री रिमझिम एवं रोमा के साथ दोपहर करीब 12 बजे बांध के दक्षिणी छोड़ पर आई बाढ़ के पानी में स्नान करने गयी थी. इसी क्रम में छोटी पुत्री रोमा स्नान करते-करते गहरे पानी में चली गयी. जिसे डूबता देख बडी़ पुत्री रिमझिम उसे बचाने गहरे पानी में चली गयी. दोनों पुत्री को डूबते देख मां द्रोपदी देवी भी अपनी जान की परवाह किये बिना गहरे पानी में कूद गयी. तीनों में से किसी को तैरने नहीं आने के कारण एक दूसरे को बचाने की कोशिश में देखते ही देखते तीनों डूब गये. बताया जाता है कि दोपहर का वक्त होने के कारण बांध पर स्थानीय लोगों की संख्या कम थी. किसी ने तीनों को डूबते देख शोर मचाया. जबतक लोग घटना स्थल पर पहुंचे तीनों गहरे पानी में लापता हो गयी. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. देखते ही देखते बांध पर सैकडों़ लोगों की भीड़ जमा हो गयी. प्रशासन को पहुंचने से पहले ही घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से महिला के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया. जबकि महिला के दोनों पुत्री के शव को घटना के करीब चार घंटे बाद स्थानीय गोताखोर के द्वारा ही बरामद कर लिया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ रवि कुमार एवं थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस के द्वारा तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय भेज दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेटी से मिलने कोई पूरे विधायकों की फौज लेकर नहीं आ सकता
    Next Article चंपई सोरेन का एक्स पर भावुक पोस्ट:आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक, इस सफर में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं:चम्पाई सोरेन

    Related Posts

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    नई सोच के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के गठन की तैयारी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.