Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग संवेदनशीलता, तत्परता एवं समन्वय के साथ काम करें- सांसद विद्युत वरण महतो
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग संवेदनशीलता, तत्परता एवं समन्वय के साथ काम करें- सांसद विद्युत वरण महतो

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग संवेदनशीलता, तत्परता एवं समन्वय के साथ काम करें- सांसद विद्युत वरण महतो

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में सांसद, जमशेदपुर विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आहूत हुई। इस बैठक में माननीय विधायक श्री सरयू राय, माननीय विधायक श्री रामदास सोरेन, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष श्री पंकज, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मितल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी समेत जिला स्तर के अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

    दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद, जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो ने कहा सभी विभाग संवेदनशीलता, तत्परता एवं आपसी समन्वय के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करें। विकास योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मितल ने कहा कि दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गये जनहित के मुद्दे का सामाधान समय सीमा व तत्परता से जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा।

    दिशा की बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई तथा पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों एवं अनुपालन पर चर्चा की गई। इसके अंतर्गत विद्युत विभाग को गैर विद्युतीकृत ग्रामों में विद्युतीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने, जर्जर बिजली के तार, अस्थाई बिजली के पोल को अगले 2 माह के अंदर बदलने का निर्देश दिया गया। साथ हीं बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत लाइंनमैन का बीमा कराये जानेताकि दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा मिल सके।

    जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के क्रम में खास कर ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की विसंगति को दूर करने, छोटी-मोटी खराबियों को जिला स्तर अथवा डीएमएफटी मद से दुरूस्त कराने का निर्देश दिया गया।
    शिक्षा विभाग के रूआर अभियान के तहत प्राईवेट स्कुलों में 25 प्रतिशत गरीब परिवार के बच्चों के नामांकन की जानकारी के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों के साथ जानकारी और जागरूकता लाने का निर्देश दिया गया।

    स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में आयुष्मान कार्ड से ईलाज, 108 एम्बुलेंस सेवा की स्थिति की जानकारी ली गई, साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित एएनएम की उपस्थिति, दवाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिया गया।

    इसके अलावे ग्रामीण सड़कों की मरम्मति, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं में ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला, बहरागोड़ा बस स्टैंड को दुरूस्त करने की मांग जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में डाक्टरों ने दूसरे दिन भी कार्य को ठप्प कर किया धरना प्रदर्शन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकात

    Related Posts

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    July 13, 2026

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    July 13, 2026

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.