Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुरक्षा और सुविधा की मुक्कमल हो व्यवस्था सभी छठ घाटो पर:उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय
    Breaking News झारखंड

    सुरक्षा और सुविधा की मुक्कमल हो व्यवस्था सभी छठ घाटो पर:उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 28, 2019Updated:October 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *■सुरक्षा और सुविधा की मुक्कमल हो व्यवस्था सभी छठ घाटो पर:- उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय….*
    ==================
    *■स्वच्छता के साथ सौंदर्यीकरण का रखे विशेष ध्यान:- उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय….*
    ==================
    उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत की तैयारियों को लेकर शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम रूपसागर बांध, बाघमारा पहुँचकर वहाँ की वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व से पूर्व इन घाटों की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराई जाए; ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा जमुनिया घाट, रोहणी घाट, नंदन पहाड़ तालाब, डढ़वा नदी, माथाबांध और शिवगंगा मानसरोवर, डढ़वा नदी घाट पहुँच कर इन घाटों की साफ-सफाई हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन जगहों पर साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षित तरीके से विद्युत व्यवस्था की जाय। साथ हीं इस बात का ध्यान रखा जाय की घाटों पर किसी प्रकार की गंदगी या घाटो पर फिसलन न रहें, क्योंकि इन जगहों पर अर्घ्य हेतु हजारों-हजार की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाओं को ससमय सुनियोजित तरीके से पूर्ण कर ले। इसके अलावे उन्होंने विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
    इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि *#स्वच्छ देवघर* के तहत् हम सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि हम छठ पर्व के दौरान इन घाटों को स्वच्छता मिशाल के रूप में पेश करें। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ आम जनमानस का सहयोग आपेक्षित है। साथ ही उन्होंने लोक आस्था के इस महापर्व को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण रूप से मनाने हेतु आमजनों से अपील की।
    इस दौरान निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त श्री अशोक कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए.एस श्री रवि आनंद के साथ संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथानापरिसर के चहारदीवारी निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
    Next Article शहर में धूमधाम से मनाई गयी काली पूजा, बड़े जलस्तर के बीच लोगों ने किया विसर्जन, सुरक्षा व साफ-सफाई की व्यवस्था रही नदारद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.