Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जद(यू0) के प्रति जनता का झुकाव देखकर विचलित है विपक्ष: विजय कुमार चैधरी
    Breaking News बिहार

    जद(यू0) के प्रति जनता का झुकाव देखकर विचलित है विपक्ष: विजय कुमार चैधरी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विपक्ष अपनी भूमिका अदा करने में नकाम रहा है :लेसी सिंह

    राजद के शासनकल में सत्ता संरक्षित अपराधियों का तांडव था: जमा खां

    पटना:जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के माननीय जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब जमा खां ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुचें आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक पहल की।इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय कुमार चैधरी ने कहा कि बिहार सरकार आशान्वित है कि सुप्रीम कोर्ट आरक्षण में बढ़ोतरी के मामलें पर पूरी सुनवाई कर हमारे पक्ष में फैसला देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जातीय गणना कराकर दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के बढ़े हुए जनसंख्या के अनुरूप आरक्षण की सीमा में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। हमारी सरकार ने आरक्षण की सीमा बढ़ाने का समुचित आधार दिया है, जनसंख्या के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक आँकड़े भी सरकार ने उपलब्ध कराएं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता दल (यू0) के प्रति जनता का झुकाव देखकर विपक्ष पूरी तरह से विचलित है और केवल अपना क्रेडिट स्कोर करने के लिए मीडिया में बयानबाजी कर रहा है। विजय कुमार चैधरी ने बार-बार हो रही रेल हादसों पर दुख जताया और चिंता जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं रेलमंत्री इस विषय पर बेहद गंभीर है और जल्द ही इसके रोकथाम हेतु जरूरी उपाय किए जाएंगे।
    मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में जब सुनवाई होगी तो हमारी सरकार पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। पूरा देश और प्रदेश इस बात का गवाह है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय गणना के बाद आरक्षण में बढ़ोतरी का ऐतिहासिक फैसला लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा के पूरे मानसून सत्र से गायब थें। विपक्ष अपनी भूमिका अदा करने में नकाम रहा है, जनता के प्रति उनकी उदासीनता का यह एक ठोस प्रमाण है।मंत्री जनाब जमा खां ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव अपराध के विषय पर उपदेश देने से पहले अपने माता-पिता का कार्यकाल याद कर लें। राजद के शासनकाल में सत्ता संरक्षित अपराधियों का तांडव था और सूरज ढलते ही आम लोग घर से बाहर निकलने में भी डरते थें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की लंबी लकीर खींची है। हमारे नेता पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं और सभी के कल्याण में दिन-रात जुटे रहते हैं।इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, लोकप्रकाश सिंह एवं प्रो0 नवीन आर्या चंद्रवंशी मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृषि विभाग द्वारा बिहार के शीतगृह मालिकों के साथ की गई परिचर्चा
    Next Article नीतीश कुमार दोस्त सरयू राय के लिए भाजपा से टकराने को भी तैयार

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.