Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की हुई बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की हुई बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की हुई बैठक

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई।बैठक में जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं यथा नगर निकाय क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम एवं कचरे के उठाव एवं सही से निस्तारण, मेडिकल कचरा का उचित प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया।पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाएं, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं:बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिला पर्यावरण प्लान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है तभी तक हम सभी सुरक्षित हैं, आज तकनीक के इस क्रांतिकारी युग में अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन, पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई, नए नए उद्योग धंधे, बढ़ती जनसंख्या, प्लास्टिक का अधिकतम उपयोग जैसे बहुत सारे कारक हैं जो सीधे तौर पर हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सुरक्षित जीवन शैली, अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना जरूरी है पेड़ पौधे हमारे मित्र समान हैं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए अवश्य कदम उठाने को निर्देश दिया। वहीं खनन क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग एवं जान माल नुकसान से बचने हेतु अवश्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय/ विभाग सोलर सिस्टम लगाएं, प्लास्टिक का उपयोग को कम करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का एक दम प्रयोग न करें, इसके स्थान पर वैकल्पिक इको फ्रेंडली वस्तुओं का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का सुधार जन भागीदारी से ही हो सकता है। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्र में कचड़ा उठाव एवं प्रबंधन को लेकर उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व्हीकल, रिक्शा आदि को प्रमोट करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्वच्छता पर जोर देने का निर्देश दिया। इसके लिए पर्यावरण समिति के सभी सदस्यों को पर्यावरण प्लान बनाने का निर्देश दिया। कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, सुधार असंभव है एवं साथ ही इस कार्य के लिए सभी का समान दायित्व है। इसके अलावा बैठक में उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्रों में ससमय साफ-सफाई, कचरा उठाव, डंपिंग, नाली की सफाई आदि को सुव्यस्थित तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिले में मेडिकल कचरा के उचित प्रबंधन, मेडिकल अपशिष्टों का निस्तारण, भस्मीकरण आदि लेकर उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अग्निशामक कार्यालय के समीप खुले में फेके जाने वाले कचरे को लेकर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को कचरे का उचित निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
    वहीं उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रोत्साहन देने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते हुए अपने जीवनशैली में बदलाव लाने का अपील किया। वहीं उन्होंने जिले में फारेस्ट एवं ट्री कवर, बायोडायवर्सिटी सर्वे, आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन लाईफ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हर कोई अपनी क्षमता के योगदान दे सकता है। उन्होंने पर्यावरण की वर्तमान अवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी , वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार , उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री राहुल प्रियदर्शी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूल रूआर बैक टू स्कूल कैंपेन को लेकर समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कुमुद सहाय ने 3 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article कल्याण अस्पताल कुंजबोना, नाला में क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान 25 दिनों से अनुपस्थित पाए गए कई चिकित्सकों को पूछा स्पष्टीकरण,वेतन भी स्थगित करने का मिला निर्देश

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.