Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में , विधायकों ने बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की रखी मांग।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में , विधायकों ने बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की रखी मांग।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विधायक कुंदन कुमार,राजवंशी महतों,रामरतन सिंह,सूर्यकांत पासवान,शतानंद संबद्ध, मुख्यमंत्री से मिले।

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो चंदन शर्मा
    बेगूसराय :बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतों, तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह,साहेबपुर कमाल विधायक शतानंद संबद्ध,बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बेगूसराय जिला को प्रमंडल बनाने की मांग की है।मुख्य मंत्री को दिए गए संयुक्त रूप से पत्र में बताया है कि बेगूसराय जिला बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक नगरी है जहाँ का खेल, कला संस्कृति,साहित्य, व्यापार सभी राष्ट्रिय क्षितिज पर हैं।बिहार का एक मात्र जिला बेगूसराय है, जो बिहार सरकार को सभी 38 जिला एवं 9 प्रमंडलो मेंसबसे अधिक राजस्व देता है, आजादी के बाद ही पटना को राजधानी बनाया गया। तो उसी समय
    बेगूसराय को उपराजधानी बनाना चाहिए परन्तु आज तक प्रमंडल भी नहीं बनाया गया। जबकि बेगूसराय औद्योगिक नगरी होने के कारण इसकी पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है।बेगूसराय जिला को प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू के कर्मभूमि होने का गौरव प्राप्त है। वहीं यह
    धरती राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी का जन्मभूमि भी है।
    बेगूसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इतिहासकार डॉ० रामशरण शर्मा, देश के प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य वचन देव कुमार, एशिया के प्रसिद्ध कैंसर चिकित्सक डॉ. अतरदेव सिंह का जन्मभूमि है।बेगूसराय में IOCL रिफाइनरी, फर्टिलाइजर, एन०टी०पी०सी०, पेप्सी प्लांट, कई डेयरी के अलावे कई छोटे बड़े औद्योगिक इकाई स्थापित हैं।
    बेगूसराय में एशिया का प्रसिद्ध मीठा जल का काबर झील एवं पक्षी विहार भी है। जहाँ 116 देशों से पक्षी का आना जाना होता है जो की पर्यटन का मुख्य केंद्र बिंदु है। बेगूसराय में शक्ति पीठ माँ जयमंगला का मंदिर है जहाँ लोग दूर-दूर से मन्नत मांगने आतेहै।बेगूसराय में ही हरसाई स्तूप है। यहाँ गौतम बुद्ध के आने का भी चर्चा है। बेगूसराय के बखरी में शिवशक्ति पीठ दुर्गा स्थान तथा प्रसिद्ध तंत्र साधिका बहुड़ा मामा की जन्मभूमि है। बेगूसराय शहर में 1953 में पूर्ण शीशा का बना नौलखा मंदिर है जहाँ दूर-दूर से दर्शन करने श्रद्धालु आते हैं।बेगूसराय में भारत का दूसरा बड़ा आयुर्वेद महाविद्यालय है जहाँ पूरे भारत से लोग पढाई करने आते हैं।बेगूसराय में आयुर्वेदिक कॉलेज, इंजिनीरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है।बेगूसराय में ही मक्का अनुसंधान केंद्र, अंडी रेशम उद्योग, नूरजहाँ की मस्जिद, मंसूरचक प्रखंड की मूर्तिकला, वीरपुर में पाल वंश, नवलागढ़, जयमंगलागढ़ के पुरातत्व पर हन्दुस्तान के अनेक विद्वान शोध करते हैं।उत्तर बिहार का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गढ़पुरा हरिगिरिधाम है जहाँ लोग काबर से जल चढाने
    के लिए पुरे उत्तर बिहार में मेला लगता है। बीहट का रामजानकी मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थल बेगूसराय को खास बनाता है।
    बेगूसराय में राज्य सरकार द्वारा सिमरिया गंगाघाट पर राष्ट्रिय अर्धकुम्भ का दर्जा बिहार सरकार के द्वारा दिया गया है। बेगूसराय अनेक क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाया है।बेगूसराय जिला बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक नगरी है जहाँ का खेल, कला संस्कृति, साहित्य,व्यापार सभी राष्ट्रिय क्षितिज पर हैं।इस लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध है की बेगूसराय के 38 लाख की आवादी तथा सातों विधानसभा के जनता की ओर से मांग करते हैं कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेते हुए बेगूसराय को प्रमंडल बनाया जाय।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआबकारी ‘घोटाला’: दिल्ली की अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया और के. कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
    Next Article बसपा प्रमुख ने की नीट परीक्षा खत्म करके पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.