Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आवेदन को रफा-दफा करने के नाम पर बलिया थाना के दरोगा का रूपये के लेन-देन का वीडीयो वायरल
    Breaking News Headlines अपराध बिहार मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    आवेदन को रफा-दफा करने के नाम पर बलिया थाना के दरोगा का रूपये के लेन-देन का वीडीयो वायरल

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आवेदन को रफा-दफा करने के नाम पर बलिया थाना के दरोगा का रूपये के लेन-देन का वीडीयो वायरल

    10 हजार की मांग से शुरू हुई 4 हजार पर अटका

    कृष्ण कुमार बेगूसराय

    बेगूसराय : बिहार में आये दिन सरकारी अफसरों के द्वारा आम लोगों से काम के एवज में रूपये लेन-देन का मामला अखबारों की सुर्खियां बनती रहती है. इस तरह के मामले में कई अधिकारी जेल की भी हवा खा चुकेये हैं. बावजूद भ्रष्टाचारी अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही मामला सोमवार को बेगूसराय जिले के बलिया थाना से सामने आया है. जिले में बढ़ते अपराध के बीच बलिया थाना के एक सब इंस्पेक्टर का एक व्यक्ति के साथ रुपये की लेनदेन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. उक्त वायरल वीडियो बलिया थाना में पदास्थापित सब इंस्पेक्टर धनंजय पांडे का बताया जा रहा है.

     

     

     

    जिसमें दरोगा धनंजय पांडे थाना परिसर स्थित अपने आवास में बिछावन पर बैठे हैं. पास ही में एक अन्य युवक दिख रहा है. जो कह रहा है कि 10000 कहां से देंगे सर 3-4 हजार में काम कर दीजिये. इस पर दरोगा धनंजय पांडे कह रहे हैं कि कम में काम नहीं होगा आपको परेशानी होगी. इसके बाद बात चीत के दौरान मौजुद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 मोलानाचक निवासी लक्ष्मण कुमार अपनी जेब से मोबाइल निकाल लेता है. उसके बाद फिर उसके साथ में गये एक अन्य युवक भी मोबाइल निकाल लेता है. जिससे वीडियो कट जा रहा है. लेकिन दोनों के बातचीत का ऑडियो सुनाई निरंतर जारी था. जिसमें दरोगा धनंजय पांडे 5000 रूपये देने की मांग पर अडे़ रहे. जबकि पीडि़त लक्ष्मण कुमार के द्वारा अपनी गरीबी की दुहाई देकर कम करने की बात कही जा रही थी.

     

     

     

    इस संबंध में पीडि़त लक्ष्मण कुमार ने बताया कि विगत 12 जुलाई को लक्ष्मण कुमार के खिलाफ उसी के ग्रामीण के द्वारा मारपीट संबंधी एक आवेदन थाना में दिया गया था. जिसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. इसी को लेकर लक्ष्मण कुमार का आरोप है कि उसे दरोगा धनंजय पांडे के द्वारा बार-बार फोन कर बुलाया जा रहा था.

     

     

     

    जब 14 जुलाई को लक्ष्मण कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ दरोगा से मिलने पहुंचे तो उन्होंने उसे थाना स्थित अपने कमरे में मिलने बुलाया. जहां आवेदन को रफा-दफा करने के नाम पर रूपये की लेन-देन का वीडियो वायरल हुआ है. जबकि इस मामले को लेकर एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि वायरल वीडीयो की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर कार्यवाई की जायेगी.

    आवेदन को रफा-दफा करने के नाम पर बलिया थाना के दरोगा का रूपये के लेन-देन का वीडीयो वायरल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ती आबादी के बीच गंभीर होती पर्यावरण चुनौतियां
    Next Article दरोगा के वायरल विडियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा गंभीरता से लेते हुए बलिया थाने के पु०अ०नि० धनंजय पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से कर दिया गया निलंबित।

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.