Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी और उत्तराखंड सरकार के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    यूपी और उत्तराखंड सरकार के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूपी और उत्तराखंड सरकार के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

    विशन पपोला

    कांवड़ यात्रा के मार्गों पर पड़ने वाली दुकानों व खाने के ठेलों पर मालिकों के नाम और मोबाइल नंबर (नेम प्लेट) लिखे जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने यूपी और उत्तराखंड सरकार के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने यूपी और उत्तराखंड सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

    हाशिए पर पड़े वर्ग को बनाया जा रहा निशाना
    सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि तीर्थ यात्रियों के खान-पान संबंधी प्राथमिकताओं का सम्मान करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लक्ष्य के साथ जारी किया गया आदेश पूरी तरीके से मनमाना है। सरकार का ये आदेश संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर पड़े वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है।

    टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ ही प्रोफेसर अपूर्वानंद और लेखक आकार पटेल ने यूपी और उत्तराखंड सरकार के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। हाल ही में दोनों ही राज्यों के सरकार ने कांवड़ मार्ग पर खाने की सामग्री बेचने वाले सभी दुकानदारों के मालिकों और संचालकों के नाम लिखे (नेम प्लेट) जाने निर्देश दिया है।

    अपूर्वानंद और आकार पटेल की याचिका में कहा गया है की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य द्वारा जारी आदेश अनुच्छेद 14, 15 और 17 के तहत अधिकारों को प्रभावित करता है। यह मुस्लिम लोगों के अधिकारों को भी प्रभावित करता है, जो अनुच्छेद 19 (1)(जी) का उल्लंघन है। इस आदेश से उनके रोजी रोटी पर प्रभाव पड़ेगा।

    इसके साथ ही याचिका में ये भी कहा गया है कि यह आदेश ‘अस्पृश्यता’ की प्रथा का समर्थन करता है, जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 17 के तहत स्पष्ट रूप से किसी भी रूप में वर्जित है।

    यूपी और उत्तराखंड सरकार के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजकीय श्रावणी मेला, 2024 का विधिवत हुआ उदघाटन
    Next Article रविवार को भगवानपुर पुलिस ने बनहारा ढाला ,एवं भगवानपुर बाजार स्थित पीडब्लू डी पथ पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.