Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो छात्राओं को तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने रौंदा एक घटनास्थल मौत एक गंभीर
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    दो छात्राओं को तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने रौंदा एक घटनास्थल मौत एक गंभीर

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय( नगर )बेगूसराय में सुबह- सुबह मॉर्निग वॉक पर निकलीं दो छात्राओं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास SH-55 की है। मृत छात्रा की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर वार्ड 6 निवासी राजकुमार राय की 22 वर्षीय बेटी कोमल कुमारी के रूप में की गई है जबकि घायल छात्रा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीनेदपुर (माइके) निवासी रामबाबू पोद्दार के 24 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी है। घायल पूजा कुमारी शादीशुदा है और नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चेरिया मणिपुर के रहने वाले गौतम कुमार की पत्नी है। पूजा कुमारी मायके में रहकर के नौकरी की तैयारी करती है। परिजनों का कहना है कि दोनों छात्राएं एसएससी जीडी की तैयारी करती थीं। रोजाना की तरह आज सुबह भी दौड़ने के लिए निकली थीं। पन्हास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों छात्रा कुचल दिया। इस हादसे में दोनों छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आसपास के छात्रों और स्थानीय लोगों ने दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान एक कोमल की मौत हो गई है जबकि पूजा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद छात्रों में आक्रोश हैं। उनका कहना है कि ग्राउंड नहीं रहने के कारण सड़क पर ही छात्र-छात्रा दौड़ने के लिए मजबूर हैं। एक ग्राउंड है भी तो उसमें इंट्री बंद है। इस कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि हादसे के बाद पुलिस पदाधिकारी भी सही समय पर नहीं पहुंचे। जिस कारण ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। छात्रों ने इस घटना के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में पकड़ा गया एक और किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट, 8 अरेस्ट; 3 राज्यों में कनेक्शन का खुलासा
    Next Article बारीडीह गुरुद्वारा विवाद पर भगवान सिंह ने रखा पक्ष, कहा सोखी सविंधान मुताबिक बने हैं प्रधान

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.