Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शब ए आशूर को साकची में ‌ निकला गया मातमी जुलूस, जुलजनाह और ताबूत हुए बरामद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शब ए आशूर को साकची में ‌ निकला गया मातमी जुलूस, जुलजनाह और ताबूत हुए बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शब ए आशूर को साकची में ‌ निकला गया मातमी जुलूस, जुलजनाह और ताबूत हुए बरामद

    जमशेदपुर : शब ए आशूर को साकची में मजलिस के बाद मातमी जुलूस निकाला गया। इस मातमी जुलूस में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के ताबूत और जुल्जनाह बरामद हुए। अजादारों ने ताबूत और जुल्जनाह की जियारत की। नौहाखानी और मातम हुआ। जुलूस साकची में हुसैनी मिशन के इमामबाड़े से निकल कर साकची गोलचक्कर तक गया। यहां जंजीर का मातम भी हुआ। यह जुलूस साकची गोलचक्कर से वापस हुसैनी मिशन के इमामबाड़े में आकर ख़त्म हुआ।

     

    इससे पहले इमामबाड़े में मजलिस हुई। मजलिस शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर करारवी ने पढ़ी। उन्होंने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के मसाएब पढ़े। मौलाना ने पढ़ा कि जब इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के छह महीने के बच्चे हज़रत अली असगर अलैहिस्सलाम शहीद कर दिए गए

     

     

    तो इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम मक़तल में आए। इमाम ने तन्हा तारीखी जंग की। इमाम जंग करते जाते थे और दुश्मनों से रहते जाते थे कि तुमने मेरे कासिम को मारा है तुमने मेरे भाई अब्बास को मारा है। कि मेरे बेटे अकबर को मारा है। इमाम हुसैन के हमले से यजीदी फौज भागने लगी। अल अमान अल अमान की सदा बुलंद होने लगी। यजीदी फौज की तरफ से आवाज आई।

     

     

    बेड़ा बचाया आपने तूफान से नूह का, अब रहम वास्ता अली अकबर की रूह का। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अली अकबर का नाम सुनते ही तलवार म्यान में रख ली। इसके बाद भागी हुई फौजें सिमटीं। किसी ने तीर किसी ने तलवार से वार किया। जिसके पास कुछ नहीं था, उसने पत्थर चलाया। रसूल के नवासे घोड़े पर संभल न सके। इमाम हुसैन जमीन पर तशरीफ लाए। शिम्र कुंद खंजर लेकर आगे बढ़ा और इमाम के सर को तन से जुदा कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंतरिक प्रतिस्पर्धा से नहीं आएंगे अपेक्षित परिणाम
    Next Article Maharashtra : मुंबई में पहली बार रोबोटिक तकनीक द्वारा 60 वर्षीय महिला की थायराइड सर्जरी

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.