Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने महिला मोर्चा की सदस्यों से डाटा तैयार करने को कहा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधायक सरयू राय ने महिला मोर्चा की सदस्यों से डाटा तैयार करने को कहा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने महिला मोर्चा की सदस्यों से डाटा तैयार करने को कहा

    – *राज्य सरकार की इस स्कीम का फायदा आयकर भरने वालों को नहीं मिलेगा*
    –
    – *नाम, पता, फोन नंबर और आमदनी की स्थिति पता करने का दिया निर्देश*
    –
    – *इस माह के आखिरी तक राज्य मुख्यालय से फार्म आ जाने की है संभावना*

    जमशेदपुर। भाजमो महिला मोर्चा की एक जरूरी बैठक शुक्रवार को बारीडीह कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने की। उन्होंने बैठक में बताया कि राज्य सरकार जल्द ही एक योजना लागू करने जा रही है। इस योजना के अनुसार, 20 से 50 साल की युवतियों/महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा। यह योजना सशर्त है। जिन महिलाओं का उनके घरवालों का इनकम टैक्स कटता है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
    बैठक में श्री सरयू राय ने कहा कि योजना के अनुसार इस भत्ता का इस्तेमाल महिलाएं अपने बेहतर स्वास्थ्य हेतु करेंगी। उन्होंने महिला मोर्चा की सदस्यों से कहा कि वे अभी से ही इस अभियान में जुट जाएं। महिलाओं की टीम बनाई जाए। उन्हें चिन्हित किया जाए। जैसे ही फार्म आएगा, वे फार्म भरवाना शुरू करें। उसके पहले इसे एक बड़े अभियान की तरह चलाया जाए ताकि ज्यादा योग्य महिलाओं को इसका लाभ मिल सके और उनके स्वास्थ्य को बेहतर करने में इस योजना का लाभ मिले।
    श्री राय ने बताया कि इस सिलसिले में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से भी बात की। उपायुक्त ने बताया कि अभी फार्म राज्य मुख्यालय से नहीं मिला है। जैसे ही फार्म उपलब्ध होगा, वह संबंधितों को दिया जाएगा। ज्यादा संभावना है कि इस महीने के आखिरी हफ्ते तक फार्म उपलब्ध हो जाए। श्री राय ने कहा कि जब तक फार्म नहीं आता है, तब तक महिला मोर्चा की सदस्य योग्य महिलाओं की खोज करें। उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, आमदनी आदि के बारे में समस्त जानकारियां जुटा लें। जैसे ही फार्म आए, उन्हें फोन करके बुला लें और फार्म भरवाकर जमा करने की तैयारी करें। जरूरत पड़ी तो महिलाओं को ज्यादा लाभ देने के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे।
    श्री राय ने बताया कि यह फार्म जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के पास तो होगा ही, आंगनबाड़ी में काम करने वाली सेविकाओं के पास भी होगा। यह समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के पास भी होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीएसडीपीएल कर्मचारी यूनियन की बैठक , कई मुद्दों पर हुई चर्चा
    Next Article आंदोलन से मिली सफलता,जयनगर ट्रेन को मिली मंजूरी..ज्योति मिश्रा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.