Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेंगू की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने तेज किया मच्छर रोधी अभियान, 60 हजार से ज्यादा घरों में की गई लार्वा की जांच
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डेंगू की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने तेज किया मच्छर रोधी अभियान, 60 हजार से ज्यादा घरों में की गई लार्वा की जांच

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डेंगू की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने तेज किया मच्छर रोधी अभियान, 60 हजार से ज्यादा घरों में की गई लार्वा की जांच

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने डेंगू रोकथाम एवं अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया है। पिछले तीन दिनों में अबतक 60 हजार से ज्यादा घरों में डेंगू लार्वा की जांच की गई है। साथ ही लार्वा मिलने पर उसमें मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है । इस अभियान में जमशदेपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया नगर पंचायत समेत जुस्को की टीम शामिल है। टीमों ने नगर निकायों में लगभग 40 हजार कंटेनरों जैसे पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम, गमले, फ्रीज की ट्रे और छतों पर रखे पानी जमा हो सकने वाले टायर, कबाड़ आदि की जांच की। इनमें से लार्वा मिले 360 कंटेनरों को उपचारित किया व अन्य कंटेनरों को खाली कराया गया ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि बरसात के दिनों में मच्छर जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के लिए मच्छरों के प्रजनन के संभावित स्रोतों को ख़त्म करना बहुत जरूरी है। इसके लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और साफ-सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है । जुलाई के पहले सप्ताह से ही नगर निकायों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां की जा रही है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा के 2 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया एवं 50 फलदार पौधे का वितरण
    Next Article लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता , अफ़ीम की बड़ी खेप के साथ कारोबारी गिरफ़्तार

    Related Posts

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.