झारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति डॉ बी एन षारंगी को राजेश शुक्ल ने बधाई दी
झारखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ बी एन षारंगी के शपथ ग्रहण समारोह मे आज रांची राजभवन मे झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भाग लिया और उन्हें झारखंड राज्य बार कौंसिल की तरफ से शुभकामनाएं दी।
श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना मे कहा है कि न्यायमूर्ति डॉ षारंगी एक अनुभवी न्यायाधीपति है और उनके अनुभव का लाभ झारखण्ड को भी मिलेंगा।
शपथ ग्रहण समारोह मे झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह सहित झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्यगण ने भाग लिया।