Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन की दिशा में जिले को स्वावलंबी बनाने पर विमर्श
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन की दिशा में जिले को स्वावलंबी बनाने पर विमर्श

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन की दिशा में जिले को स्वावलंबी बनाने पर विमर्श*

     

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला सहकारिता विकास समिति श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सहाकारिता विभागीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में गोदाम एवं कोल्ड निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने, सहकारी समितियों का गठन, झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना, लैंपसों को जन औषधि केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने तथा अन्य विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

     

     

    गौरतलब है कि पूर्वी सिंहभूम जिला को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लैम्पसों में 100 M.T गोदाम के निर्माण हेतु 63 तथा 500 M.T का गोदाम हेतु 8 गोदाम के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है वहीं 5 M.T कोल्ड रूम का भी निर्माण किया जाना है। उपायुक्त द्वारा जमीन की उपलब्धता हेतु अपर उपायुक्त एवं सभी अंचलाधिकारी को समन्वय स्थापित कर कार्य को प्रगति में लाने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों में ज्यादा से ज्यादा मत्स्यजीवी सहयोग समित्ति एवं दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों के गठन का निर्देश दिया गया ताकि कृषकों एवं पशुपालकों को पारंपरिक खेती से अलग आय के दूसरे स्रोत का माध्यम उपलब्ध कराया जा सके।

     

     

    बैठक में लैम्पसों को प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई। प्रथम फेज में बहरागोड़ा लैम्पस का चयन उक्त हेतु किया गया है तथा सभी प्रक्रियायें पूरी की जा रही हैं। लैम्पसों का कंप्यूटरीकरण भी किया जा रहा है, तत्पश्चात लैम्पस संचालकों को उर्वरक लाइसेंस दिया जाना है ताकि उर्वरक की खरीद-बिक्री कर वे आर्थिक उन्नति कर पायें। ऐसे 45 लाइसेंस जिला में चिन्हित किए गए हैं जिन्हें उर्वरक लाइसेंस दिया जाएगा। उक्त को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी को मिशन मोड में कार्य करते हुए उर्वरक लाइसेंस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करने का निदेश दिया गया।

     

     

    जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जिले में National Co-operative Consumers Federation of India ltd. (NCCF) से लैम्पसों को सम्बद्ध करने का अभियान चलाया जा रहै है जिसमें वर्तमान में 47 लैम्पसों ने रिज्सट्रेशन की प्रकिया पूरी कर ली है। बैठक में पंचायत भवन में लैम्पस को एक कमरा उपलब्ध कराने, प्रखण्ड मुख्यालय में फल-सब्जी विपणन हेतु रिटेल आउटलेट निर्माण हेतु जमीन की उपलब्धता, झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY), संयुक्त सहकारिता भवन निर्माण के संबंध में चर्चा की गई तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी श्री दीपक कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अल्का पन्ना, सहायक निबंधक सहयोग समितियां तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका के पुलिस लाईन मैदान मे 2225 करोड़ क़ी लागत राशी से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास
    Next Article मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन व भवन परिवर्तन के प्रस्ताव चर्चा

    Related Posts

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.