Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवा भाव से चलता है एशिया का सबसे बड़ा फरीदाबाद का अमृता हॉस्पिटल,आध्यात्मिक शख्सियत माता अमृतानंदमयी जी पर ईश्वर की है विशेष कृपा:काले
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    सेवा भाव से चलता है एशिया का सबसे बड़ा फरीदाबाद का अमृता हॉस्पिटल,आध्यात्मिक शख्सियत माता अमृतानंदमयी जी पर ईश्वर की है विशेष कृपा:काले

    News DeskBy News DeskJune 30, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेवा भाव से चलता है एशिया का सबसे बड़ा फरीदाबाद का अमृता हॉस्पिटल,आध्यात्मिक शख्सियत माता अमृतानंदमयी जी पर ईश्वर की है विशेष कृपा:काले

    *देश में स्वास्थ्य क्रांति का प्रतीक, आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलती है सुविधा*

    *समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने इस अस्पताल का भ्रमण करने के बाद की भूरि भूरि प्रशंसा, झारखंड के जरूरतमंद लोगों के लिए तलाशे संभावनाओं के द्वार।*

    नई दिल्ली, 30 जून. समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर श्री निजामृतानंद पूरी जी महाराज से विशेष भेंट की और संस्थान द्वारा चलाये जा रहे अत्यंत पावन व पुनीत कार्यों को समझा. श्री महाराज ने झारखण्ड के मरीजों का भी इलाज करने के श्री काले के अनुरोध का स्वागत किया.

    आज एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल की बात करें जहां हर मरीज का पूरे सेवा भाव से उपचार किया जाता हो तो यह कहने मे कोई अतिश्योक्ति नहीं कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद स्थित नवनिर्मित अमृता अस्पताल है. मुझे यहाँ जाने का सुअवसर मिला. जब इस अस्पताल में गया तो ऐसा लगा ही नहीं कि मैं भारत के किसी अस्पताल में हूं। 135 एकड़ के विशाल परिसर में भरपूर हरियाली, साफ सुथरे बगीचे, व्यवस्थित सेवाएं और सहयोग संबंधी निर्देशों वाले साइन बोर्ड हर दिशा मे दिखाई देंगे। 2,600 बिस्तरों की क्षमता वाले इस अस्पताल मे 500 से भी ज़्यादा ICU -CCU है , कैंसर के विश्वस्तरीय इलाज है, लोगों को स्किल देने की ट्रेनिंग दी जाती है, हज़ारों सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को मदद की जाती है. यहाँ जैसे ही आप प्रवेश करेंगे तो चाहे सुरक्षा कर्मी हो या अस्पताल का कोई अन्य स्टाफ वो आपको नमः शिवाय कह कर स्वागत करते हैं। चमचमाते हुए फर्श और पूरी तरह व्यवस्थित अस्पताल के मुख्य कक्ष में घुसते ही आपको यह बिल्कुल भी महसूस नहीं होगा कि आप एक अस्पताल में आए हैं। देश के महंगे से महंगे निजी अस्पताल में भी आपको मरीजों और उनके तीमारदारों का शोर सुनाई देगा परंतु अमृता अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की संख्या को देख अगर आप यह सोचें कि अस्पताल में काफी भीड़ होने की संभावना है, तो यह आपका भ्रम साबित होगा। इतने बड़े और सुनियोजित अस्पताल में आपको कहीं भी भीड़ नहीं दिखाई देगी।

    *दुनियाभर में करोड़ों लोगों को गले लगा कर आशीर्वाद देने वाली भारत की आध्यात्मिक शख्सियत माता अमृतानंदमयी मां जिन्हें सब अम्मा कह कर पुकारते हैं, के माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित इस संस्था द्वारा चलाए जाने वाला यह देश का दूसरा बड़ा अस्पताल है।* अम्मा के अस्पतालों में सभी को इस बात पर विशेष ध्यान देने को कहा जाता है कि मरीजों का सेवा भाव से ही इलाज किया जाए। किसी को भी अमीर या गरीब समझ कर किसी भी तरह का भेदभाव न किया जाए। अन्य महंगे निजी अस्पतालों की तुलना में जब भी कोई मरीज यहां पहली बार आता है तो उसे अपना पंजीकरण कराने के लिए मात्र 50 रुपए ही देने होते हैं जो आजीवन पंजीकरण शुल्क है। यहीं किसी भी डॉक्टर को दिखाने के लिए ओपीडी चार्ज मात्र 400 रूपए है।अन्य महंगे निजी अस्पतालों की तुलना में यहां पर प्राइवेट कमरा केवल 5500 प्रतिदिन पर मिल जाता है। अस्पताल के संचालन में लगे हुए सभी वरिष्ठ अधिकारी

     

     

    यहां सेवा भाव से कार्य करते हैं। यह सभी व्यक्ति विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए अनुभवी लोग हैं जो अम्मा के प्रति समर्पित हैं। यह सभी अस्पताल की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को प्रेरित करते हैं। बातों-बातों में वरिष्ठ अधिकारियों ने मुझे बताया कि कुछ अन्य निजी अस्पतालों की तुलना में हम अमृता अस्पताल के सभी डॉक्टरों को यह बात स्पष्ट रूप से कहते हैं कि इस अस्पताल में किसी भी डॉक्टर के पास किसी भी तरह का कोई टारगेट नहीं है। उन्हें केवल मरीज को सही और जरूरी उपचार ही देना है।

    आध्यात्मिक जगत में माता अमृतानंदमयी के अनुयायी आज पूरी दुनिया के कोने कोने में हैं, न सिर्फ धार्मिक बल्कि सामाजिक तथा सेवा के क्षेत्र में भी अम्मा के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में अमृता हॉस्पिटल का नाम आज पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लिया जाता है। मैसूर, कोल्लम, कल्पेट्टा और कोच्चि से शुरू हुई यह स्वास्थ्य यात्रा आज हरियाणा के फरीदाबाद में सेवा के इस मिशन को अग्रसर कर रही है।विडंबना है कि स्वतंत्र राज्य बनने के 24 साल बाद भी झारखंड स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में विश्वस्तरीय सुविधाओं से वंचित है। अक्सर यहां के लोगों को बेहतर इलाज के दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है। ऐसे में अमरप्रीत सिंह काले ने झारखंड में भी अमृता हॉस्पिटल की स्थापना तथा झारखंड वासियों के लिए फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल में सुविधाजनक इलाज की संभानाओं पर चर्चा की।

    विदित हो कि स्वास्थ्य सेवा Lmao साथ चिकित्सा शिक्षा मे भी माता अहम भूमिका निभा रही है और हर वर्ष उनके द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज से अनगिनत चिकित्सक और अन्य पारा मेडिकल स्टाफ प्रशिक्षित होकर मानव सेवा मे योगदान कर रहे हैं.
    काले ने बताया कि किसी संस्था द्वारा इतनी भव्य व्यवस्था का निर्माण और संचालन ईश्वर की विशेष कृपा के बिना हो नहीं सकता। उन्होंने माँ अमृतानंदमयी जी के विचारों और किये जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की और कामना की कि माँ को भोलेबाबा और शक्ति प्रदान करे, ताकि बीमारियों से ग्रस्त मानवता की खूब सेवा हो सके । श्री काले ने बताया कि जल्द ही माँ के दर्शन करने उनके आश्रम जाएँगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

    Asia's largest Faridabad's Amrita Hospital God's special blessings on the spiritual personality Mata Amritanandamayi Ji. - Kale is run with a spirit of service
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला संसद सत्र आने वाले दिनों में राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा: डॉ कविता परमार
    Next Article छोटे, बड़े व्यापारिक संगठन, उद्योग, कंपनियां नए न्यूनतम मजदूरी कानून का पालन करें: डॉ अजय कुमार

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.