Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा में छह नये सदस्यों ने ली शपथ, बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित
    Breaking News Headlines

    राज्यसभा में छह नये सदस्यों ने ली शपथ, बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्यसभा में छह नये सदस्यों ने ली शपथ, बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित

    नयी दिल्ली:  राज्यसभा में बृहस्पतिवार को छह नये सदस्यों के शपथ लेने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपनी नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय कराये जाने के बाद बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। साथ ही, सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के निलंबन को वापस लेने की घोषण की।

     

     

    उच्च सदन की बैठक दोपहर बारह बजकर 37 मिनट पर प्रारंभ हुई। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

    उच्च सदन की बैठक राष्ट्रगान की धुन बजाये जाने के साथ हुई। इसके बाद सभापति धनखड़ के निर्देश पर कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, झामुमो के डॉ सरफराज अहमद, भाजपा के प्रदीप कुमार वर्मा, बंसीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और बालयोगी उमेशनाथ को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

     

     

    अखिलेश प्रताप सिंह बिहार से, सरफराज अहमद और प्रदीप कुमार वर्मा झारखंड से तथा बंसीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और बालयोगी उमेशनाथ मध्य प्रदेश से उच्च सदन के लिए चुने गए हैं।

    इसके उपरांत सभापति ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को सदन का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

    नड्डा इसी वर्ष गुजरात से निर्वाचित होकर उच्च सदन में पहुंचे हैं और उनका कार्यकाल 2030 तक है। नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री भी हैं।

    इससे पहले भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता थे। गोयल के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण उच्च सदन के नेता का पद रिक्त हो गया था।

    सभापति ने सदन की नियमावली में उन्हें प्रदत्त अधिकारों के तहत आम आदमी पार्टी सदस्य संजय सिंह के निलंबन को 26 जून से वापस लिया और अब सिंह सदन की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। सदन ने सिंह के निलंबन को वापस लेने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से अनुमोदित कर दिया।

     

     

     

    सिंह को पिछले वर्ष मानसून सत्र के दौरान अमर्यादित व्यवहार के कारण सदन से निलंबित कर दिया गया था।

    इसके बाद आसन की अनुमति से प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का सदन से परिचय कराया।

     

     

     

    आसन के निर्देश पर महासचिव पी सी मोदी ने राष्ट्रपति अभिभाषण की प्रति सदन के पटल पर रखी। सदन में आज विशेषाधिकार समिति की तीन रिपोर्ट भी विभिन्न सदस्यों द्वारा पेश की गयी।

    इसके बाद सभापति ने दोपहर एक बजकर सात मिनट पर सदन की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी।

    सदन में आज प्रधानमंत्री मोदी के अलावा सदन के नेता नड्डा, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और विभिन्न दलों के नेता एवं सदस्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपलामू में कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों का हमला , तीन वाहन फूके
    Next Article दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिली

    Related Posts

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    July 2, 2026

    ठाणे में 73 करोड़ का आर्थिक घोटाला: ‘एकदंत हाउसिंग’ पार्टनर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 14 दिन की कस्टडी

    July 2, 2026

    सफाईकर्मियों को मिले सरकार द्वारा तय वेतन, व्यवस्था में हो सुधार: सरयू राय

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    भारत में फलते-फूलते मेडिकल माफिया के बीच, क्या **झोला छाप चिकित्सक** हैं मौत के सौदागर?

    दिल्ली में ‘श्री उत्सव महिला स्वावलंबन’: जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तब राष्ट्र सशक्त होता है

    ठाणे में 73 करोड़ का आर्थिक घोटाला: ‘एकदंत हाउसिंग’ पार्टनर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 14 दिन की कस्टडी

    दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ अब ‘ओजोन प्रदूषण’ का नया खतरा: क्या है समाधान?

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    राष्ट्र संवाद का असर: स्वर्ण रेखा बराज में अवैध उत्खनन पर ठेकेदार पर गिरी गाज, काम बंद, एफआईआर की तैयारी

    मुखिया अनीता मुर्मू ने ब्लीचिंग पाउडर के लिए ग्राम विकास केंद्र को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.