Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो डिमना मेन रोड़ में छत पर सोये पांच लोगों का नशीला स्प्रे मारकर कर पांच मोबाईल फोन चोरी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो डिमना मेन रोड़ में छत पर सोये पांच लोगों का नशीला स्प्रे मारकर कर पांच मोबाईल फोन चोरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मानगो डिमना मेन रोड़ में छत पर सोये पांच लोगों का नशीला स्प्रे मारकर कर पांच मोबाईल फोन चोरी ।
    नशा की सामग्री और डेली लौटरी बिक्री के कारण बढ़ा अपराध – विकास सिंह
    मानगो डिमना मुख्य सड़क स्थित उलीडीह थाना के महज तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित पटेल पथ के समीप संजय प्रसाद की दोसा की दुकान दोसा हाऊस में बीती रात दो चोरों ने पीछे के रास्ते से घुसकर छत पर सोए पांच लोगों को नशीला स्प्रे मारकर कर बेसुध कर पांच स्मार्टफोन चोरी कर ले गए ।

     

    इसके साथ ही चोरों ने दुकान के कैश काउंटर को भी खंगाला जिसमें रखे हुए नगदी ख़ुचरे लगभग रु 400 से रु 500 लेकर भाग गए । पूरे मामले सीसीटीवी में कैद है । चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही दोसा हाउस के मालिक संजय प्रसाद ने भाजपा नेता विकास सिंह को दूरभाष पर मामले की जानकारी देते हुए मौके में बुलाया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को संजय प्रसाद ने बताया की प्रतिदिन रात्रि के समय दुकान बंद कर वे अपने घर चले जाते हैं

     

    दुकान में काम करने वाले कारीगर गर्मी अधिक रहने के कारण छत पर सोया करते हैं कल छत पर पांच कारीगर एक साथ सोए हुए थे सुबह कारीगरों का नींद देर से खुला नींद खुलने पर पांचों कारीगरों को बार-बार झपकी आ रही थी संभवत चोरों ने मोबाइल चोरी करने के पहले नशीला स्प्रे मार कर कारीगरों को बेसुध कर दिया होगा । सीताराम गोप, रथु सिंह, मधु गोप, विकास महतों और कमल महतो का स्मार्टफोन था जिसकी कीमत प्रति मोबाइल लगभग ₹20000 थी । दुकानदार संजय प्रसाद ने इसकी लिखित शिकायत उलीडीह थाने में किया है । मौके में पहुंचे भाजपा नेता ने सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जिसमें साफ दिख रहा है कि प्रात लगभग 3:00 बजे के करीब चोर मकान में प्रवेश कर आसानी से चोरी कर चले गए ।

     

    विकास सिंह ने कहा पुरे मानगो को नशा का सामान एवं डेली लाटरी बेचने वाले गिरोह ने अपने गिरफ्त में ले लिया है । कोई भी चौक चौराहा ऐसा नहीं है जहां आसानी से नशा की सामग्री एवं डेली लाटरी बेचते नहीं देखा जा सकता है अवैध धंधा करने वालों के सामने पुलिस नतमस्तक हो गई है जिसका दुष्परिणाम यह है कि अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है विकास सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को देखकर मामले का उद्दभेदन करने को कहा जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री ‘मनोवैज्ञानिक रूप से बैकफुट पर’, सिर्फ अपनी सरकार बचाने में व्यस्त: राहुल
    Next Article सवालों के घेरे में परीक्षाओं की पारदर्शिता

    Related Posts

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    July 16, 2026

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    July 16, 2026

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    मंदिरों में भ्रष्टाचार: सुशासन की नई क्रांति का सूत्रपात जरूरी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां में महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा में खींचा रथ

    चाटुकारिता की राजनीति: आत्मसम्मान की सरेआम नीलामी

    मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ा दांव: ऐतिहासिक फैसले की उम्मीद

    मानसून सत्र का बड़ा दांव: महिला आरक्षण, परिसीमन और बदलती राजनीति

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.