Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को 4.5 साल जेल की सजा
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को 4.5 साल जेल की सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को 4.5 साल जेल की सजा

    लंदन. स्विट्जरलैंड की एक कोर्ट ने इंग्लैंड के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को घरेलू नौकरों का शोषण करने के जुर्म में चार साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई है. हिंदुजा परिवार के सदस्यों पर भारत से अशिक्षित घरेलू नौकरों की तस्करी करने, उनके पासपोर्ट जब्त करने और उन्हें बिना ओवरटाइम वेतन के अपने जिनेवा वाले विला में 16 घंटे काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया था.

     

     

    घरेलू नौकरों को 220 से 400 फ़्रैंक ($250-450) प्रति माह का भुगतान किया जाता था, जो कि स्विटज़रलैंड में मिलने वाली उनकी कमाई से 90% कम है. ये वेतन भारतीय रुपयों में घर पर बैंकों में जमा किया जाता था, जिन तक कामगारों की पहुंच नहीं थी. कोर्ट में सरकारी वकील ने हिंदुजा ब्रदर्स पर अपने घरेलू कर्मचारियों की अपेक्षा अपने कुत्ते पर अधिक खर्च करने का आरोप लगाया था.

     

     

     

    हिंदुजा ब्रदर्स हिंदुजा ग्रुप के मालिक हैं, जिसकी बैंकिंग, तेल, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, मनोरंजन और कैमिकल में इंट्रेस्ट है. £37 बिलियन ($47 बिलियन, €43 बिलियन) की अनुमानित संपत्ति के साथ, गोपी हिंदुजा और उनका परिवार ब्रिटेन के 350 सबसे अमीर लोगों की संडे टाइम्स सूची में शीर्ष पर हैं. हालांकि, इस मामले में खुद गोपी का नाम नहीं था.

    हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को कर्मचारियों शोषण करने का दोषी पाया. प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल को चार-चार साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई. उनके बेटे अजय हिंदुजा और उनकी पत्नी नम्रता को भी चार साल की सजा सुनाई गई. परिवार के मैनेजर नजीब जियाजी को भी 18 महीने की सजा हुई है. जस्टिस सबीना मस्कटो ने अपने फैसले में कहा कि चारों आरोपियों को पता था कि उनके कर्मचारी कमजोर स्थिति में हैं और उन्हें स्विट्जरलैंड के कानून की भी जानकारी नहीं थी.

     

     

    हिंदुजा परिवार शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं था. उनके वकीलों ने बताया कि कमल हिंदुजा को मोनाको के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि परिवार इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा. सुनवाई के दौरान, परिवार के वकीलों ने दावा किया कि घरेलू कर्मचारियों को पर्याप्त लाभ मिलता है. वहीं, हिंदुजा परिवार ने आरोपों से इनकार किया और बताया था कि स्टाफ की हायरिंग एक भारतीय कंपनी के जरिए की जाती थी. मानव तस्करी के आरोप और कर्मचारियों के शोषण के आरोप बिलकुल गलत हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन: बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 47 लोगों की मौत
    Next Article बिहार में एक और पुल टूटा, तेज आवाज के साथ मचा हड़कंप

    Related Posts

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    May 25, 2026

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.