Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों से हराया
    वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के मैच के नतीजे के साथ ही T20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज का अंत हो गया. ग्रुप स्टेज के इस आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों के बड़े अंतर से हराया. और, इसी के साथ उसने भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका वाला कमाल किया. वेस्टइंडीज की अफगानिस्तान पर जीत से ये भी तय हो गया कि अब वो अपने ग्रुप सी में टॉप की टीम रहेगी. सुपर-8 से ठीक पहले इस बड़ी जीत से कैरेबियाई टीम का मनोबल भी हाई होगा.

     

     

    मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए थे, जो कि T20 वर्ल्ड कप 2024 का तो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था ही. इस टूर्नामेंट के इतिहास में वेस्टइंडीज का भी बनाया सबसे बड़ा स्कोर था. वेस्टइंडीज को इस स्कोर तक ले जाने में निकोलस पूरन के मचाए तूफान की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में 98 रन बनाए. 184 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके मारे. 98 रन निकोलस पूरन के T20 इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा स्कोर रहा. टीम को पहला झटका अजमतुल्लाह उमरजई ने दिया।

     

     

    उन्होंने ब्रेंडन किंग को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना सके। इसके बाद मोर्चा जॉनसन कार्ल्स और निकोलस पूरन ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, आठवें ओवर में नवीन-उल-हक ने सलामी बल्लेबाज को अपना शिकार बना लिया। चार्ल्स इस मैच में 43 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, टीम को तीसरा झटका गुलाबदीन नाइब ने दिया। उन्होंने शाई होप को जादरान के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रन बनाने में कामयाब हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रोवमैन पॉवेल उतरे। उन्होंने निकोलस पूरन के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रनों की धमाकेदारी साझेदारी निभाई। पॉवेल इस मैच में 26 रन बनाकर लौटे। इसके बाद पूरन का तूफान आया। उन्होंने 53 गेंदों में 98 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, रसल और रदरफोर्ड क्रमश: तीन और एक रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन ने दो विकेट चटकाए। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई और नवीन-उल-हक को एक-एक सफलता मिली।

     

     

     

    अब अफगानिस्तान के सामने जीत के लिअ 219 रन का लक्ष्य था. लेकिन, राशिद खान की पूरी टीम सिर्फ 114 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह वो लक्ष्य से 104 रन दूर रह गए. वेस्टइंडीज की ओर से ओबेड मैकॉय सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. 219 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को पहला झटका अकील हुसैन ने दिया। उन्होंने पहली ही गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज को रसेल के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद गुडाकेश मोटी ने इब्राहिम गुलबदीन नाइब को आउट किया।

     

     

    वह भी सिर्फ सात रन बना पाए। टीम को तीसरा झटका इब्राहिम जादरान के रूप में लगा। उन्हें ओबेद मकॉय ने अपना शिकार बनाया। वह 28 गेंदों में 38 रन बना सके। वहीं, नजीबुल्लाह जादरान शून्य और मोहम्मद नबी एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में मोहम्मद नबी ने एक, करीम जनत ने 14, नूर अहमद ने दो, नवीन-उल-हक ने चार और राशिद खान ने चार रन बनाए। वहीं, फजलहक फारुकी बिना खाता खोले नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए ओबेद मकॉय ने तीन जबकि अकील हुसैन और गुडाकेश मोटी ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ को एक-एक विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद स्टेशन पर बड़ा हादसा,माल गोदाम मे लगी भीषण आग
    Next Article रायबरेली नहीं वायनाड छोड़ेंगे राहुल गांधी, खाली सीट से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.