Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच युवकों को उम्र कैद की सजा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच युवकों को उम्र कैद की सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच युवकों को उम्र कैद की सजा

    Jamshedpur : सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में चाईबासा कोर्ट ने पांच युवकों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. घटना 20 अक्टूबर 2022 को चाईबासा एरोड्रम के पास घटी थी. इस मामले में कोर्ट ने अलग अलग धाराओं में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी 5 युवकों को आजीवन कारावास के साथ कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया है.

     

     

    वहीं, कांड में शामिल अन्य 4 नाबालिग आरोपी का मामला किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है. सामूहिक दुष्कर्म मामले में सजा पाने वाले युवकों में सुरेन देवगम, प्रकाश देवगम, सोमा सिंकू, पुरमी देवगम और शिवशंकर करजी शामिल है.

     

     

     

    बता दें पीडिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर चाईबासा में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही थी. वह झींकपानी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. घटना के दिन वह चाईबासा के अपने एक दोस्त के साथ शाम के वक्त स्कूटी से घूमने के लिए टेकराहातु हवाई पट्टी गई थी. जहां 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा धमका कर भगा दिया और युवती के साथ दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था.

     

     

    इस घटना को लेकर खूब बवाल मचा था. सरकार से लेकर पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए थे. उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले कुल 9 युवकों को गिरफ्तार किया था. उसमें से चार युवक नाबालिग थे. इस मामले में पुलिस ने एसआईटी का गठन कर वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए, जिसके तहत आज पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मार्गो मुंडा ने किया मतदाता जागरूकता अभियान
    Next Article भीषण गर्मी और भयंकर लू की आपदाजनक स्थित को देखते हुये मुख्यमंत्री ने स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.