संवादाता( दिव्यांशु शेखर )की रिपोर्ट
सुपौल:सुपौल में मिट्टी धंसने से दो की मौत हो गई। एक महिला है और दूसरी नाबालिग है। दोनों तिलयुगा नदी के किनारे घरेलू कार्य के लिए चिकनी मिट्टी काट रहीं थीं। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और दोनों की दबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान निर्मली थाना अंतर्गत जरौली गांव निवासी 35 वर्षीय अमृता देवी और 17 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। दोनों आसपास रहते थे। घटना निर्मली थाना अंतर्गत हरिराहा पंचायत के जरौली गांव की है।
10 से 15 महिलाएं कर रहीं थीं काम
स्थानीय ओमप्रकाश ने कहा कि नदी किनारे 10 से 15 महिलाएं मिट्टी काट रहीं थीं। इसी दौरान मिट्टी धंस गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने की काफी कोशिश की। दोनों को मिट्टी से निकालकर निर्मली अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।