Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सारण के राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन स्वीकृत करना रिटर्निंग ऑफिसर के जल्दबाजी में लिया गया फैसला : एस डी संजय
    बिहार राजनीति

    सारण के राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन स्वीकृत करना रिटर्निंग ऑफिसर के जल्दबाजी में लिया गया फैसला : एस डी संजय

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उच्च न्यायालय में दाखिल रिट याचिका पर जल्द सुनवाई का किया गया आग्रह : एस डी संजय

    संवाददाता (प्रशांत कुमार प्रणय) की रिपोर्ट

    पटना:सारण से राजद के प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन में तथ्यों को छिपाने को लेकर पटना उच्च न्यायालय में रिट याचिका दर्ज होने के बाद शुक्रवार को वरीय अधिवक्ता , न्यायिक मामले एवं चुनाव आयोग प्रदेश संपर्क प्रमुख भाजपा एस डी संजय ने कहा कि सारण के राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन स्वीकृत करना रिटर्निंग ऑफिसर के जल्दबाजी में लिया गया फैसला है।

    उन्होंने कहा कि राजद प्रत्याशी के नामांकन दर्ज करने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी की ओर से हमलोगों ने तथ्यों को छिपाने की शिकायत की थी, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी ने बिना जांच किये उनका नामांकन स्वीकृत कर लिया।

    मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिटर्निंग अधिकारी को जांच करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह सबको मालूम रोहिणी आचार्य दूसरे देश में सात वर्षों से रहती है। इस स्थिति में उनका पासपोर्ट स्टेटस क्या है। उनके आवास के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
    उन्होंने कहा कि यह भी अस्पष्ट है कि उनकी वे भारत की नागरिक हैं या नहीं। ऐसी स्थिति में अपने देश के प्रति निष्ठा रख रही हैं या नहीं, यह भी जांच नहीं हुई।

    संजय ने कहा कि इसी जांच के लिए पटना उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई है और आग्रह किया गया है कि जल्द विशेष सुनवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शपथ पत्र में भी कई झूठ बोला गया है। संपत्ति का ब्यौरा भी गलत दिया गया है। संजय ने कहा कि रोहिणी के तथ्यों के छिपाने की स्थिति में भ्रम में मतदाता भी हैं।

    उन्होंने कहा कि अगर रोहिणी चुनाव जीत भी जाती हैं तो उनके अयोग्य होने के बाद स्थिति बदल जाएगी।इस प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, संजीव मिश्रा, दीपक वर्मा, प्रियंका राजलक्ष्मी, रविन्द्र राय उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने अमित शाह को दी होमवर्क करने की सलाह
    Next Article ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रोशन सिंह सोढ़ी 25 दिन बाद आखिरकार घर लौट आए

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.