Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    झारखंड राजनीति

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चतरा (झारखंड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन के दौरान भाजपा के लिए मंहगाई ‘ डायन’ हुआ करती थी लेकिन अब ‘महबूबा’ बन गई है।

    यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भेदभाव फैलाने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने झारखंड के चतरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “ जब संप्रग की सरकार के दौरान रसोई गैस सिलेंडर 400 रुपये था तब भाजपा मंहगाई को ‘डायन’ कहती थी, लेकिन जब एलपीजी सिलेंडर 1200 रुपये को पार कर गया है तो यह उसके लिए ‘महबूबा’ बन गई है।”

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, सनातन-इस्लाम की बात करते हैं, लेकिन वह देश के सबसे बड़े मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर चुप हैं।”

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल में झारखंड के चतरा का दौरा किया, लेकिन राज्य के विकास के बारे में एक भी शब्द नहीं बोला और न ही अगले पांच वर्ष में इसके विकास का कोई रूपरेखा बतायी।

    यादव ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत सलाखों के पीछे भेजा गया।

    यादव ने कहा, ”उन्होंने (भाजपा ने) हमारे परिवार के खिलाफ ईडी, सीबीआई का भी इस्तेमाल किया, लेकिन हम एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं।”

    चतरा लोकसभा सीट से ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आता है, तो एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये तक की जाएगी और 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

    यादव ने पीठ में चोट लगने के कारण कुर्सी पर भाषण बैठकर दिया। उन्होंने कहा, “डॉक्टर ने मुझे कम से कम तीन हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी। लेकिन, मैंने डॉक्टर से कहा कि आराम करने का मेरा समय नहीं है, बल्कि मोदी जी को आराम करने के लिए भेजने का समय है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता जागरूकता के दौरान सामाजिक सरोकार का दिखा व्यापक असर
    Next Article लघु भारत स्मारक और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर कलाकारों संग गंभीर मंथन

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.